फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sutapa Sikdar pens heart warming poem for son Babil Khan on his birthday gives advice

Babil Khan: 'छोटे पंजे अब बड़े हो गए हैं...', इरफान के बेटे ने मनाया 28वां जन्मदिन; मां ने दी खास बधाई

Fri, 15 May 2026 07:14 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Fri, 15 May 2026 07:14 PM IST
सार

Babil Khan Birthday: सुतापा सिकदर ने अपने बेटे बाबिल खान के जन्मदिन पर एक पोस्ट की है। इसमें उन्होंने बाबिल खान की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने कविता लिखी है।

विज्ञापन
Sutapa Sikdar pens heart warming poem for son Babil Khan on his birthday gives advice
बाबिल खान, सुतापा सिकदर - फोटो : एक्स

विस्तार

दिवंगत अभिनेता इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपने पति इरफान खान और अपने बेटे बाबिल खान को लेकर पोस्ट करती रहती हैं। आज उनके बेटे बाबिल खान का 28वां जन्मदिन है। इस मौके पर उन्होंने बाबिल खान को लेकर एक पोस्ट की है। आइए जानते हैं उनकी पोस्ट में क्या खास है?
विज्ञापन


सुतापा की पोस्ट में क्या है?
इंस्टाग्राम पर सुतापा सिकदर ने बाबिल खान की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में बाबिल खान बाइक पर हैं। एक दूसरी तस्वीर में वह बैठकर पोज दे रहे हैं। एक और तस्वीर में वह हाथ में केन लिए हुए हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sutapa Sikdar (@sikdarsutapa)


सुतापा ने लिखी कविता
इन तस्वीरों के कोलाज के साथ सुतापा ने एक कविता लिखी है। उन्होंने लिखा 
'फलक तक नाम हो तेरा रौशन।
बस तू जमीन पर कदम जमाए रखना।
करीब चांद तेरे हों। सुकून की निंदिया को पलकों में बसाए रहना!!
आमीन सालगिरह मुबारक!!
मेरी जान तुम्हें मेरी उम्र लग जाए।
बाबिल तुम्हें प्यार। जन्मदिन की मुबारकबाद।
नन्हे-मुन्ने पंजे के निशान अब साइज 10 के हो गए हैं! दूर तक सफर करो, अच्छे से सफर करो, समझदार बनने के लिए सफर करो।  तुम जरूर तरक्की करोगे!' 

निर्देशक बने थलापति विजय के बेटे जेसन संजय, दादा या पिता ने नहीं; इस शख्स ने दिया इंडस्ट्री में आने का मौका

Sutapa Sikdar pens heart warming poem for son Babil Khan on his birthday gives advice
सुतापा सिकदर, इरफान खान - फोटो : फेसबुक@Sutapa.Sikdar
इरफान का हुआ था निधन
23 फरवरी 1995 को इरफान खान की सुतापा सिकदर से शादी हुई थी। 15 मई 1998 को उन्होंने अपने बेटे बाबिल खान का स्वागत किया। इरफान खान का 29 अप्रैल, 2020 को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया था। उन्हें न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का पता चला था। इसी बीमारी की वजह से उनकी जान चली गई थी।

Sutapa Sikdar pens heart warming poem for son Babil Khan on his birthday gives advice
बाबिल खान - फोटो : एक्स
बाबिल खान का वर्कफ्रंट
बाबिल खान ने हाल ही में फिल्ममेकर बाबू जनार्दन के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट 'गांधी बाजार संडे मार्केट' का एलान किया है। फिल्म का पहला पोस्टर गुरुकृपा प्रोडक्शंस के सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया गया। इसके कैप्शन में लिखा था 'हमारी फिल्म का टाइटल लुक पोस्टर पेश है। गुरुकृपा को बाबिल खान को मलयालम सिनेमा में पेश करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। एक नई यात्रा की शुरुआत हो चुकी है।'


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed