फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushmita Sen says she does not allow anyone to gift diamonds, not even Rohman Shawl

सुष्मिता सेन का खुलासा: ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से भी गिफ्ट नहीं लेती डायमंड, कहा- महिलाओं को हीरा खुद खरीदना चाहिए

Sun, 17 Oct 2021 02:23 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 17 Oct 2021 02:23 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन का कहना है कि महिलाओं को अपने लिए डायमंड यानी कि हीरा खुद खरीदना चाहिए। उन्होंने खुलासा किया है कि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से भी हीरा गिफ्ट नहीं लेती हैं।

विज्ञापन
Sushmita Sen says she does not allow anyone to gift diamonds, not even Rohman Shawl
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन का कहना है कि महिलाओं को अपने लिए डायमंड यानी कि हीरा खुद खरीदना चाहिए। उन्होंने खुलासा किया है कि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से भी हीरा गिफ्ट नहीं लेती हैं। सुष्मिता का कहना है कि वह किसी को यह इजाजत नहीं देती है कि वे उसे हीरा गिफ्ट करें। अपने एक इंटरव्यू में सुष्मिता का कहना है कि वह अपने लिये हीरा अपने ब्वॉयफ्रेंड को भी नहीं खरीदने देतीं।

विज्ञापन


सुष्मिता सेन से इंटरव्यू में पूछा गया था कि क्या वह अपने प्रेमी रोहमन शॉल द्वारा उपहार में दिए गए हीरे या गहनों को अपने दिल के करीब रखती हैं? इस पर उन्होंने कहा, मैं दोस्तों को मुझे हीरे उपहार में देने की अनुमति नहीं देती। मैं अपने लिए डायमंड खुद खरीदती हूं। मुझे उन्हें उपहार में लेना पसंद नहीं है। सुष्मिता ने अपने द्वारा खरीदे गये पहले हीरे के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि मैंने शुद्ध सोने का दस सेंट हीरा खरीदा था। उसके बाद धीरे-धीरे 22 कैरेट का खरीदना शुरू किया। उनका कहना है कि अपने लिए बेंचमार्क सेट करना बेहद जरूरी है।  अपने द्वारा खरीदा गया हीरा में आज तक पहनती हूं। डायमंड का साइज मैटर करता है।
विज्ञापन


 

जब सुष्मिता सेन को अंगूठी के साथ देखा गया तो उनकी सगाई की अफवाहें शुरू हो गई थी। हालांकि, उन्होंने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया था। सुष्मिता ने कहा था कि यह अंगूठी मुझे और आप सभी को याद दिलाने के लिए है कि मुझे अपने जीवन में हीरे रखने के लिए एक आदमी की आवश्यकता नहीं है। मैं खुद हीरे की मालिक हो सकती हूं।

गौरतलब है कि सुष्मिता सेन का ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल मॉडलिंग की दुनिया में एक अच्छा मुकाम हासिल कर चुके हैं। वह तब सुर्खियों में आये थे जब 2018 में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की दिवाली पार्टी में उन्हें सुष्मिता सेन के हाथों में हाथ डालकर स्पॉट हुए थे। दोनों की मुलाकात भी एक फैशन शो के दौरान ही हुईं थी। रोहमन लुक से तो विदेशी लगते हैं, लेकिन वह उत्तर प्रदेश के नोएडा के रहने वाले हैं। अपने करियर को आगे बढाने के लिए रोहमन साल 2014 में मुंबई शिफ्ट हो गए थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed