फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sushmita sen celebrating Daughters Day with 101 year old grandma video viral

101 साल की महिला के साथ सुष्मिता के शेयर किया ऐसा वीडियो, तारीफों की बाढ़

Tue, 25 Sep 2018 06:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 25 Sep 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
sushmita sen celebrating Daughters Day with 101 year old grandma video viral
sushmita sen
पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने अंतरराष्ट्रीय डॉटर्स डे पर एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था , जिसे यूजर्स बेहद पसंद कर रहे हैं। कमेंट बॉक्स में उनकी तारीफों की बाढ़ आ गई है। 
विज्ञापन


दरअसल, वीडियो को सुष्मिता सेन ने अपने वैरिफाइड इंस्टा हैंडल से शेयर किया था। कैप्शन में सुष्मिता ने लिखा, 'प्यार और आशीर्वाद। मैं बहुत भाग्यशाली हूं, क्योंकि मुझे हमेशा ऐसे लोग मिलते हैं जो जानते हैं कि कैसे बिना शर्त प्यार दिखाया जाता है।' शेयर किए इस वीडियो में सुष्मिता सेन फर्श पर बैठी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


उनके साथ 101 साल की दादी मां, एक अन्य महिला और एक लड़की भी दिखाई दे रही हैं। वीडियो में सुष्मिता दादी के पैर पकड़ते हुए दिखाई दे रही हैं। यूजर्स ने उनकी इस सादगी को बेहद पसंद किया है। पोस्ट में सुष्मिता ने प्रीतम शिकरे नाम की लड़की का जिक्र किया है, जिसके घर पर वो गई हुई थीं। बेटियों के साथ-साथ उन्होंने 101 साल की शख्स के साथ इस प्यारे दिन को सेलिब्रेट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

Love & blessings to me is the ultimate #wealth ❤️👍I am beyond fortunate,to often meet people,who know how to shower it unconditionally & abundantly 👏😊😍💃🏻 Thank you @pritam_shikhare for this enriching #experience of #home #farmlife #yummyfood #family #friends & our 101 year young #grandma 😁😇❤️ “I will return” 😊🙏 #sharing #simplicity #happiness #forevercherished ❤️😘 love you guys!!! #happydaughtersday 😍

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on



सुष्मिता ने 101 साल की दादी मां को शुक्रिया कहते हुए कहा कि हम जल्द ही मिलेंगे। वीडियो के देखने के बाद सुष्मिता सेन के फैन्स ने उनके पोस्ट पर कमेंट्स की बौछार लगा दी। एक यूजर ने लिखा-आफ अपने स्वभाव से भी बहुत सुंदर हैं। वहीं अन्य यूजर ने लिखा दिल को छू जाने वाला और भावों से भरपूर।


डीएनए वेबसाइट की खबर के अनुसार, एक इंटरव्यू में सुष्मिता ने बताया है कि सुष्मिता कई दिनों से किसी अच्छे स्क्रिप्ट की तलाश में थी। अब खबर है कि उनकी तलाश अब खत्म हो चुकी है। सुष्मिता की इस फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होगी। सूत्रों की मानें तो सुष्मिता की यह फिल्म मध्य प्रदेश के एक छोटे से शहर की कहानी है जिसमें सुष्मिता लीड रोल में नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed