फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushmita Sen and Rohman Shawl were seen together for the first time after the breakup

Sushmita Sen Rohman Shawl: ब्रेकअप के एक महीने बाद साथ नजर आए सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल, साथ में की पार्टी

Sat, 29 Jan 2022 07:32 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 29 Jan 2022 07:32 PM IST
सार

सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल को ब्रेकअप के बाद एक बार फिर साथ में स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों के बीच काफी देर तक बातें हुईं।

विज्ञापन
Sushmita Sen and Rohman Shawl were seen together for the first time after the breakup
रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन - फोटो : फाइल

विस्तार

सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल बॉलीवुड इंडस्ट्री में चर्चित कपल थे लेकिन अब दोनों अलग हो गए हैं। बीते दिसंबर ही सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि वह और रोहमन हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ये भी साफ किया था कि वह दोनों आने वाले दिनों में अब दोस्त रहेंगे। सुष्मिता सेन के इस पोस्ट से फैंस हैरान रह गए थे लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि ब्रेकअप के बाद सुष्मिता और रोहमन सच में दोस्ती भरा रिश्ता साझा कर रहे हैं। सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल ब्रेकअप के एक महीने बाद एक साथ स्पॉट हुए। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को देखकर मुंह नहीं मोड़ा। बल्कि दोनों ने काफी देर तक बातें कीं। इतना ही नहीं, दोनों एक साथ पार्टी में नजर आए।

विज्ञापन

Sushmita Sen and Rohman Shawl were seen together for the first time after the breakup
रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल के बीच ब्रेकअप के बाद पहली मुलाकात हुई। सुष्मिता अपनी बिल्डिंग के नीचे ही रोहमन शॉल से मिलीं। इस दौरान दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत चली। सुष्मिता और रोहमन काफी फ्रेंडली तरीके से नजर आ रहे थे। इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि दोनों एक ही कार से अपने कॉमन फ्रेंड की पार्टी में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sushmita Sen and Rohman Shawl were seen together for the first time after the breakup
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल बेशक अलग हो चुके हैं लेकिन रोहमन का सुष्मिता की दोनों बेटियों रेनी और अलीशा के साथ काफी खास रिश्ता है। रेनी और अलीशा दोनों ही रोहमन को काफी पसंद करती हैं। दोनों ही रोहमन के साथ काफी घुली-मिली हुई हैं। इसी वजह से आज भी रोहमन, रेनी और अलीशा से करीब हैं।

विज्ञापन

Sushmita Sen and Rohman Shawl were seen together for the first time after the breakup
सुष्मिता सेन - फोटो : instagram

सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल का रिश्ता 2018 में शुरू हुआ था। दोनों की उम्र में 15 साल का अंतर है। सुष्मित रोहमन से 15 साल बड़ी हैं लेकिन इसके बावजूद भी दोनों के रिश्ते में कभी कोई परेशानी नहीं आई। लेकिन दिसंबर 2021 में सुष्मिता सेन ने एक पोस्ट शेयर कर अपने ब्रेकअप एलान किया। उन्होंने लिखा था, ‘हमारा रिश्ता दोस्ती से शुरू हुआ था। हम दोस्त रहेंगे। ये रिलेशन खत्म हो रहा है लेकिन प्यार बरकरार है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed