{"_id":"ca5a607e-e087-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"sushant-singh-to-play-byomkesh-bakshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े पर्दे पर आएंगे एक नहीं दो 'ब्योमकेश बख्शी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बड़े पर्दे पर आएंगे एक नहीं दो 'ब्योमकेश बख्शी'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 29 Jun 2013 02:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे परदे के चर्चित जासूस 'ब्योमकेश बख्शी' पर एक और फिल्म बनने जा रही है। 'काई पो चे' फिल्म से चर्चा में आए सुशांत सिंह राजपूत इस फिल्म में 'ब्योमकेश बख्शी' के किरदार को रूपहर्ले पर्दे पर साकार करते नजर आ सकते है।
विज्ञापन
बॉलीवुड में चर्चा है कि दिबाकर बनर्जी ब्योमकेश बख्शी पर एक फिल्म बनाने जा रहे है। इस फिल्म का निर्माण वह यशराज बैनर के साथ संयुक्त रूप से करेंगे।
इसके पहले टीवी कलाकार करन वी ग्रोवर ने ब्योमकेश बख्शी पर फिल्म बनाने के बारे में बात कही थी। दरअसल करन को सुपर हीरो वाली फिल्में बेहद पसंद आती हैं और वह खुद किसी फिल्म में सुपरहीरो बनना चाहते हैं।
विज्ञापन
बहरहाल दिबाकर बनर्जी की इस फिल्म की कहानी चालीस के दशक में ब्योमकेश बख्शी के कॉलेज के दिनों से शरू की जाएगी। यह फिल्म कई संस्करणों में बनायी जा सकती है। फिल्म की शूटिंग अगले वर्ष जनवरी से शरू होगी।
विज्ञापन
मालूम हो कि ब्योमकेश बख्शी उपन्यासकार शरद इंदु बंधोपाध्याय द्वारा रचित एक काल्पनिक किरदार है। दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक बेहद आम सा दिखने वाला निजी जासूस ब्योमकेश बख्शी दर्शकों को बेहद पसंद आया था।
बासु चटर्जी निर्देशित इस धारावाहिक में ब्योमकेश बख्शी का किरदार रजत कपूर ने निभाया था।