फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushant Singh Rajput Family Lawyer Vikas Singh Reaction on CBI latest Update

सीबीआई की स्टेटमेंट के बाद आया सुशांत के परिवार के वकील का बयान- 'इस मामले में जल्द ही खुलासा होगा'

Mon, 28 Sep 2020 06:39 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 28 Sep 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Family Lawyer Vikas Singh Reaction on CBI latest Update
सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह - फोटो : ANI

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) ने कहा है कि वह इस मामले की पेशेवर जांच कर रही है। सीबीआई ने सोमवार को कहा, 'हम मामले की पेशेवर जांच कर रहे हैं जिसमें आज की तारीख तक कोई भी पहलू छोड़ा नहीं जा रहा है। इस मामले की जांच जारी है।'

विज्ञापन


दरअसल सुशांत के परिवार के बाद उनके वकील विकास सिंह (Vikas Singh) ने अभिनेता की मौत की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) की गति पर नाराजगी जाहिर की थी। अब विकास सिंह का भी रिएक्शन आ गया है। CBI ने जो आज प्रेस स्टेटमेंट दिया है वो काफी सराहनीय है। सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा, 'CBI ने जो आज प्रेस स्टेटमेंट दिया है वो काफी सराहनीय है।आज पहली बार सीबीआई की स्टेटमेंट सामने आई है इससे हमें भरोसा है कि कहीं न कहीं इस मामले में जल्द ही खुलासा होगा। सभी तथ्यों को देखने के बाद सच्चाई सामने आएगी।'
विज्ञापन



 

इससे पहले शुक्रवार को सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह ने आरोप लगाया था कि मामले में सीबीआई की जांच की गति अचानक धीमी हो गई है। सिंह ने आरोप लगाया था कि मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) मीडिया का ध्यान बंटाने के लिए बॉलीवुड के सितारों की एक 'फैशन परेड' करा रहा है।

सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था, 'आज हम असहाय हैं क्योंकि हमें नहीं पता कि मामला किस दिशा में जा रहा है। सामान्य तौर पर संवाददाता सम्मेलन सीबीआई द्वारा किया जाता है। लेकिन इस मामले में आज तक सीबीआई ने इस बारे में कोई भी प्रेस ब्रीफिंग नहीं की कि उन्हें क्या मिला है। यह बहुत गंभीर मुद्दा है।'

बता दें कि राजपूत (34) का शव 14 जून को उपनगर बांद्रा में उनके अपार्टमेंट में मिला था। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed