फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushant Singh Rajput face date proublem

दो फिल्मों बाद ही सुशांत को शुरू हो गईं समस्याएं

Tue, 24 Sep 2013 10:26 AM IST
अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Updated Tue, 24 Sep 2013 10:26 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput face date proublem

दो लगातार हिट फिल्म देने के बाद सुशांत सिंह राजपूत को समस्याएं होनी शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन


नए एक्टरों में सुशांत सिंह राजपूत पर बॉलीवुड कुछ ज्यादा ही भरोसा कर रहा है। पहली ही फिल्म 'काय पो चे' के बाद उन्हें हर बड़ा बैनर अपनी फिल्म में लेने के लिए उत्सुक दिख रहा है।

कैरियर की दूसरी फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' के हिट हो जाने के बाद तो अब उन्हें डेट्स प्रॉब्लम शुरू हो चुकी है।

आश्चर्य की बात यह है कि उन्हें अपने मेंटर अभिषेक कपूर के लिए ही वक्त नहीं मिल पा रहा है। काय पो चे फेम निर्देशक उनके साथ एक और फिल्म फितूर बना रहे हैं, लेकिन दिक्कत इस बात की है कि उन्हें शूटिंग के लिए मनमाफिक तारीखें  नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन


दरअसल सुशांत के हाथ में इस समय पानी, पीके और ब्योमकेश बख्शी जैसी फिल्में हैं, जिन्हें शेखर कपूर, राजकुमार हिरानी और दिबाकर बनर्जी जैसे आज के नामी डायरेक्टर बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में अभिषेक कपूर ने जब सुशांत से अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए मई की तारीखें मांगी, तो पता चला कि वे शेखर कपूर को फिल्म पानी की शूटिंग के लिए यह महीना दे चुके हैं। पानी के अलावा उन्हें हिरानी की फिल्म पीके की शूटिंग के लिए भी वक्त निकालना है।


'पीके' की शूटिंग तो काफी दिनों से चल रही है। हां, ब्योमकेश बख्शी की शूटिंग जरूर अभी शुरू होनी है। माना जा रहा है कि इस फिल्म के कारण सुशांत अभिषेक कपूर की फिल्म फितूर की शूटिंग थोड़ा आगे खिसकाना चाहते हैं।

यही बात अभिषेक को नहीं पच पा रही है। उनका कहना है कि फितूर कोई छोटी फिल्म नहीं है। इसमें सुशांत के साथ कैटरीना कैफ की जोड़ी बनाई  जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed