फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushant singh rajput doubt of muder case sister priyanka Singh share he says ye log mujhe bhi nahi chodenge

SSR: क्या सुशांत का कत्ल हुआ था? नए दावे के बाद फूटा अभिनेता की बहन का गुस्सा, बोलीं- वह खतरे में था...

Tue, 27 Dec 2022 06:13 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 27 Dec 2022 06:13 PM IST
सार

तुनिशा शर्मा के कथित सुसाइड केस के बाद सुशांत सिंह राजपूत का मामला एक बार फिर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। वहीं, सुशांत के मर्डर के दावे के बाद बहन प्रियंका सिंह ने भी बयान दिया। 

विज्ञापन
Sushant singh rajput doubt of muder case sister priyanka Singh share he says ye log mujhe bhi nahi chodenge
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टेलीविजन एक्ट्रेस तुनिशा 20 साल की उम्र में ही इस दुनिया को छोड़कर चली गईं। एक्ट्रेस की मौत की खबर ने सभी लोगों को चकाचौंध से भरे इस ग्लैमर वर्ल्ड पर एक बार फिर सवाल उठाने के लिए मजबूर कर दिया। इसी क्रम में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

विज्ञापन

Sushant singh rajput doubt of muder case sister priyanka Singh share he says ye log mujhe bhi nahi chodenge
सुशांत सिंह राजपूत के साथ प्रियंका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लगभग ढाई साल हो चुका है, लेकिन इस मामले में नया मोड़ आ गया है। सुशांत का पोस्टमॉर्टम करने वाले मॉर्च्युरी स्टाफ में शामिल रूप कुमार शाह का दावा है कि सुशांत की हत्या हुई थी। इसके बाद सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने मीडिया को इंटरव्यू दिया और अपनी बात रखी।

यह भी पढ़ें: क्या पुष्पा के डायरेक्टर के साथ प्रभास ने मिलाया हाथ? जानें क्या है इस खबर की हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया, 'जो जानकारी हमारे परिवार के पास है, मैं आपको बता रही हूं। आठ जून को सुशांत ने मुझे सुबह के समय फोन किया था। वह बहुत ज्यादा घबराया हुआ और हताश लग रहा था। उसकी हालत ऐसी थी कि वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। उसने मुझे कहा कि मैं बहुत परेशान हूं। प्रियंका कहती हैं, 'पहली बात आठ जून को मुख्य आरोपी घर छोड़कर चली जाती है। दूसरी बात नौ जून की सुबह यह बात हर अखबार और न्यूज चैनल्स में होती है कि सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान ने आत्महत्या कर ली है।'

विज्ञापन

प्रियंका आगे कहती हैं, 'सुशांत उन लोगों में से था, जिसने अपने खिलाफ काफी आर्टिकल पढ़े थे, लेकिन उसने कभी उन पर ध्यान नहीं दिया। वह जानता था कि इन सब चीजों को कैसे हैंडल करना है। सुशांत ने जैसे ही दिशा की आत्महत्या की खबर पढ़ी तो वह हैरान रह गया। उसने हमसे कहा कि उसे प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी है। मैं सबकुछ बता दूंगा और वह यह सब अपनेआप में बड़बड़ा रहा था। वह खुलकर कुछ भी नहीं बोल रहा था। हम सब बार-बार पूछ रहे थे कि उसे क्या हो गया है? वह ऐसे क्यों बोल रहा है? इसके बाद उसने जो कहा, उसे सुनकर हम सब हैरान थे। सुशांत ने नौ जून को दिशा सालियान की खबर देखने के बाद हमारे सामने कहा था कि ये लोग मुझे भी नहीं छोड़ेंगे।

यह भी पढ़ें: क्या सलमान ने साउथ की इस एक्ट्रेस से कर ली शादी? सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed