सुशांत केस: इस निर्देशक का बयान किया बिहार पुलिस ने दर्ज, टीम को लीड करेंगे एसपी विनय तिवारी
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच अब बिहार पुलिस भी कर रही है। बीते कुछ दिनों से बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई में अभिनेता की मौत की अपने तरीके से जांच कर रही है। अब इस मामले में पटना पुलिस के एसपी विनय तिवारी मुंबई पहुंच गए हैं। वह सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार पुलिस की टीम ने अब तक क्या जानकारी इकट्ठा की और केस की जांच कहां तक पहुंची इस बारे में जायजा लेंगे।
विनय तिवारी उस बिहार पुलिस की टीम को लीड करेंगे जो सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच कर रही है। न्यूज एंजेसी एनएनआई से बात करते हुए विनय तिवारी ने कहा है, 'हमारी टीम पिछले एक हफ्ते से जांच कर रही है। इस मामले की जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी की देखरेख में हो इसलिए मुझे यहां भेजा गया है।'
Our team is probing here since past 1 week. Next step is supervision, for which a senior officer is needed. So I have been sent here. We're here to get all important evidence & facts. We havem't received access to documents. We're trying our best: Vinay Tiwari, Patna (Centra) SP pic.twitter.com/gLqsQ2FgQV
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 2, 2020
वहीं सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार पुलिस ने जांच में पाया है कि वह अपने नाम पर सिम कार्ड नहीं लेते थे। सुशांत द्वारा जिन सिम कार्ड का इस्तेमाल किया जा रहा था, उनमें से कोई भी उनके नाम पर पंजीकृत नहीं था। उनमें से एक सिम कार्ड सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी के नाम पर पंजीकृत था। अब बिहार पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDRs) ट्रैक कर रही है। वहीं अभिनेता की मौत के मामले में निर्माता-निर्देशक कुशाल झवेरी का बिहार पुलिस ने बयान दर्ज कर लिया है।
Statement of director Kushal Zaveri recorded in connection with #SushantSinghRajput death case: Bihar Police
— ANI (@ANI) August 2, 2020
#SushantSinghRajputDeathCase: Patna (Central) Superintendent of Police (SP) Vinay Tiwari arrives in Mumbai. He will be leading the Bihar Police team which is probing the case. https://t.co/jPKhQ9p6Ii pic.twitter.com/S73EtGQARn
— ANI (@ANI) August 2, 2020
आपको बता दें कि बीती 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का शव मुंबई के बांद्रा स्थित उनके किराये के मकान में मिला था। बिहार पुलिस से पहले अभिनेता की मौत की जांच मुंबई पुलिस कर रही थी, लेकिन हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्द करवाई। जिसके बाद अब बिहार पुलिस भी अभिनेता की मौत के मामले में जांच करने के लिए मुंबई पहुंच गई है।
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड थीं। अभिनेता के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर उनके बेटे को मानसिक रूप से बीमार करने से लेकर रुपये हड़पने तक सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
पढ़ें: कोरोना काल में ही शुक्रवार को इस हीरोइन के घर बजेगी शहनाई, मांगलिक कार्यक्रम सोमवार से