फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushant Singh Rajput death case relief for Rhea Chakraborty as CBI withdraws challenge to bail in drugs case

Sushant Singh Rajput: सुशांत ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती को राहत, CBI ने जमानत चैलेंज याचिका को लिया वापस

Tue, 18 Jul 2023 05:36 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 18 Jul 2023 05:36 PM IST
सार

रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में बड़ी राहत मिली है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि वह अभिनेत्री को मिली जमानत को चुनौती नहीं देगी।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case relief for Rhea Chakraborty as CBI withdraws challenge to bail in drugs case
रिया चक्रवर्ती - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को आज बड़ी राहत मिली है। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में सीबीआई ने अभिनेत्री को मिली जमानत को अदालत में चुनौती दी थी। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को उनके खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस एक्ट) के तहत दर्ज मामलों में बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा दी गई जमानत को चुनौती नहीं देगी।

विज्ञापन

Sushant Singh Rajput death case relief for Rhea Chakraborty as CBI withdraws challenge to bail in drugs case
रिया चक्रवर्ती - फोटो : social media
एएसजी राजू ने कहा, "हम जमानत दिए जाने को चुनौती नहीं दे रहे हैं, लेकिन धारा 27ए की व्याख्या पर कृपया इसे विचार के लिए खुला रखें। आदेश को एक मिसाल भी न बनने दें।" बता दें कि एनडीपीएस अधिनियम की धारा 27ए अवैध तस्करी के वित्तपोषण और अपराधियों को शरण देने से संबंधित है, जिसके लिए अधिकतम 20 साल की जेल हो सकती है। दलीलों सुनने के बाद पीठ ने सहमति जताई और सरकार की अपील का निपटारा कर दिया। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश को एक मिसाल के रूप में नहीं माना जाएगा।

Taapsee Pannu: तापसी ने इस हीरोइन का नाम लिए बिना गिराया बम, शादी के सवाल पर बोलीं, मैं अभी गर्भवती नहीं हूं
विज्ञापन
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput death case relief for Rhea Chakraborty as CBI withdraws challenge to bail in drugs case
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

अक्टूबर 2021 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती को जमानत दे दी थी। अपने आदेश में बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा था कि ड्रग्स खरीदने के लिए पैसे मुहैया कराने का मतलब यह नहीं है कि रिया चक्रवर्ती किसी अवैध तस्करी में शामिल थीं। अदालत ने यह भी कहा कि किसी को नशीली दवाओं के सेवन के लिए पैसे देने का मतलब यह नहीं है कि उन्होंने उन्हें ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित किया। रिया को एनडीपीएस मामले में जमानत मिल गई।

Monica Bedi: मोनिका बेदी के साथ काम करने से झिझक रहे कई निर्माता, बोलीं- अतीत ने किया मेरे भविष्य को प्रभावित


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed