फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Suriya Ready to Make his Debut in Hindi Film Industry From Rakeysh Omprakash Mehra Movie Karna

Suriya: हिंदी फिल्मों में डेब्यू के लिए तैयार एक और साउथ सुपरस्टार, 'कर्ण' से बॉलीवुड में कदम रखेंगे सूर्या

Mon, 12 Jun 2023 10:51 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 12 Jun 2023 10:51 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'रंग दे बसंती' और 'भाग मिल्खा भाग' जैसी फिल्में बना चुके राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म 'कर्ण' को लेकर अभिनेता से बातचीत चल रही है। 

विज्ञापन
Suriya Ready to Make his Debut in Hindi Film Industry From Rakeysh Omprakash Mehra Movie Karna
सूर्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ का एक और बड़ा सुपरस्टार हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने की तैयारी में है। हम बात कर रहे हैं तमिल फिल्मों के मशहूर एक्टर सूर्या की। अभिनेता इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'कंगुवा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फैंस को इस पीरियड ड्रामा फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। इस बीच खबर है कि वह जल्द ही बॉलीवुड की एक फिल्म में भी नजर आ सकते हैं। 

विज्ञापन

Arshad Warsi: अरशद वारसी अपने काम से नहीं जीत पाए पत्नी का दिल, बोले- 'उनकी नजरों में मैं अच्छा एक्टर लेकिन...

विज्ञापन

'कर्ण' के लिए चल रही बात

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'रंग दे बसंती' और 'भाग मिल्खा भाग' जैसी फिल्में बना चुके राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म 'कर्ण' को लेकर अभिनेता से बातचीत चल रही है। पिंकविला में सूत्र के हवाले से छपी खबर के मुताबिक राकेश और सूर्या के बीच कुछ समय से 'कर्ण' पर चर्चा चल रही है। दावे के मुताबिक दोनों के बीच प्रोजेक्ट को लेकर बात सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि सूर्या भी दो भाग वाले इस महाकाव्य का हिस्सा बनने को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। 
Javed Akhtar: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना के इंटरव्यू पर जावेद का बयान, बोले- झूठ के अलावा कुछ नहीं

अगले साल शुरू होगी शूटिंग

सूत्र के अनुसार यह फिल्म 'महाभारत' पर आधारित होगी, जिसमें सूर्या लीड रोल निभाते हुए दिखेंगे। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म को पैन इंडिया लेवल पर बनाया जाएगा, साथ ही इसे कई भाषाओं में रिलीज करने की भी तैयारी है। माना जा रहा है कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो फिल्म की शूटिंग 2024 में शुरू हो सकती है। बता दें कि सूर्या मौजूदा समय में निर्देशक सिरुथा शिवा के साथ 'कंगुवा' पर काम कर रहे हैं। इसका अगला शेड्यूल जल्द ही शुरू होने वाला है। मेगा-बजट फिल्म की भव्य रिलीज की योजना है। इस फिल्म की शूटिंग 2023 के अंत तक पूरी होने की संभावना है।
Disha Patani: दुबई में फैंस की भीड़ ने दिशा पाटनी को घेरा, वायरल वीडियो देखा क्या?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed