‘करुप्पु’ की सफलता के बाद सूर्या ने सिनेमैटोग्राफर को गिफ्ट की कार, संगीतकार को भी दिया ये बेशकीमती तोहफा
Suriya: सूर्या ने ‘करुप्पु’ की सफलता से खुश होकर अब अपनी फिल्म के लोगों को कीमती तोहफा दिया है। जानिए किसे दिया क्या तोहफा…
विस्तार
तमिल स्टार सूर्या की हालिया रिलीज फिल्म ‘करुप्पु’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है और अभी भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। अब अभिनेता सूर्या ने फिल्म की सफलता से खुश होकर सिनेमैटोग्राफर को नई कार गिफ्ट की है। इसके अलावा संगीतकार को भी उन्होंने एक कार गिफ्ट की है।
सूर्या का जताया आभार
सूर्या ने फिल्म की सफलता से खुश होकर ‘करुप्पु’ के सिनेमैटोग्राफर जीके विष्णु को महिंद्रा बीई6 बैटमैन एडिशन की नई कार गिफ्ट में दी है। इस बारे में जानकारी देते हुए जीके विष्णु ने अपने एक्स अकाउंट पर नई कार की तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘भगवान की कृपा!! धन्यवाद सूर्या। आपका दिल बहुत बड़ा है!!!!’
Just God things!!
Thank you @Suriya_offl sir.
You have a huge heart!!!! #Karuppu pic.twitter.com/N8CtzgHRjrविज्ञापन विज्ञापन— GK Vishnu (@dop_gkvishnu) May 31, 2026
इसके अलावा सूर्या ने संगीतकार साई अभ्यंकर को भी एक कार गिफ्ट में दी। संगीतकार ने भी सूर्या को धन्यवाद दिया और एक्स पर अपनी खुशी जाहिर की।
Love you @Suriya_offl sir ♥️@rajsekarpandian ♥️@prabhu_sr ♥️ pic.twitter.com/wkj35tJAAS
— abhyankkar (@SaiAbhyankkar) May 31, 2026
आरजे बालाजी द्वारा निर्देशित ‘करुप्पु’ एक ऐसे संरक्षक देवता की कहानी है, जो न्यायिक प्रणाली में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए एक वकील के रूप में इंसान का रूप धारण करते हैं। सूर्या ने करप्पुसामी की मुख्य भूमिका निभाई है। तृषा कृष्णन ने प्रीति का किरदार निभाया है और बालाजी ने विलेन बेबी कन्नन की भूमिका निभाई है। ‘करुप्पु’ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है।