फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Surekha Sikri Birthday Know Lesser Known Facts and actress Unforgettable Characters That Won Hearts

सुरेखा सीकरी ने दमदार अदाकारी से लोगों के दिलों में बनाई खास जगह, इन चर्चित किरदारों से खूब हुईं मशहूर

Sat, 19 Apr 2025 07:30 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 19 Apr 2025 07:30 AM IST
सार

Surekha Sikri Birthday: सुरेखा सीकरी ने अपने अभिनय करियर में कई यादगार किरदार निभाए। उनके जन्मदिन पर आइए उनके कुछ दमदार भूमिकाओं के बारे में जानते हैं...

विज्ञापन
Surekha Sikri Birthday Know Lesser Known Facts and actress Unforgettable Characters That Won Hearts
सुरेखा सीकरी - फोटो : एक्स

विस्तार

19 अप्रैल 1945 को नई दिल्ली में जन्म लेने वाली अभिनेत्री सुरेखा सीकरी हिंदी सिनेमा, टेलीविजन और रंगमंच की ऐसी शख्सियत थीं, जिन्होंने अपने अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) से प्रशिक्षित सुरेखा ने 1978 में फिल्म 'किस्सा कुर्सी का' से अपने करियर की शुरुआत की थी। थिएटर से लेकर टीवी और फिल्मों तक, उन्होंने हर माध्यम में अपनी छाप छोड़ी। उनकी गहरी आवाज, आत्मविश्वास और सहज अभिनय ने उन्हें दर्शकों का चहेता बनाया। आज उनके जन्मदिन पर आइए उनके अभिनय के उस सफर को याद करते हैं, जिसने उन्हें मनोरंजन की दुनिया में एक मिसाल बनाया। साथ ही, उनके कुछ यादगार किरदारों के बारे में जानते हैं...

विज्ञापन

Veera Dheera Sooran 2: 'वीरा धीरा सूरन पार्ट 2' की ओटीटी रिलीज डेट तय, जानिए कब देख सकेंगे विक्रम की फिल्म

विज्ञापन

Surekha Sikri Birthday Know Lesser Known Facts and actress Unforgettable Characters That Won Hearts
सुरेखा सीकरी - फोटो : एक्स
बालिका वधू- कल्याणी देवी (टीवी)

सुरेखा सीकरी का अभिनय इतना जीवंत था कि वह छोटे से किरदार में भी गहरी छाप छोड़ देती थीं। उनके किरदारों में सच्चाई और गहराई थी, जो दर्शकों के दिलों को छू जाती थी। बालिका वधू में कल्याणी देवी (दादी सा) का उनका किरदार घर-घर में मशहूर हुआ। इस सख्त और रूढ़िवादी सास ने सामाजिक रीति-रिवाजों को कायम रखते हुए भी अपने प्यार और कमजोरियों को छोटे पर्दे पर बखूबी दिखाया। उनकी दमदार डायलॉग डिलीवरी और चेहरे के हाव-भाव ने इस किरदार को देश के कोने-कौन तक लोकप्रिय बना दिया। उनका यह किरदार इतना पसंद किया गया कि दर्शकों ने उन्हें 'दादी सा' के नाम से ही पुकारना शुरू कर दिया।
Kesari Movie Review: अक्षय कुमार और माधवन की कानूनी जंग से दमकी ‘केसरी 2’, मिट्टी पर मिटने वालों की मोहक फिल्म

बधाई हो- दुर्गा देवी कौशिक

फिल्म बधाई हो (2018) में सुरेखा ने आयुष्मान खुराना की दादी का किरदार निभाया था। फिल्म में उन्होंने हास्य और संवेदनशीलता का अनोखा मिश्रण लोगों के सामने पेश किया था। इस फिल्म में वह एक ऐसी बुजुर्ग महिला बनी थीं, जो अपनी बहू की देर से हुई गर्भावस्था पर तंज कसती हैं, लेकिन परिवार के प्रति उनका प्यार भी झलकता है। 

विज्ञापन



तमस- रज्जो

तमस (1988) में सुरेखा ने अपने अभिनय की शानदार मिसाल पेश की थी। यह फिल्म बंटवारे की त्रासदी पर आधारित है। इस फिल्म में सुरेखा ने अपने संवेदनशील अभिनय ने इस किरदार को गहराई दी। यह भूमिका छोटी थी, लेकिन उनकी आंखों की चमक और भावनात्मक गहराई ने इसे यादगार बना दिया। 

मम्मो- फैयाजी

मम्मो (1994) में सुरेखा ने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया था। उनकी अदाकारी इतनी प्रभावशाली थी कि फैयाजी नाम का यह किरदार लोगों के मन में बस गया।  



सरफरोश- सुल्तान की मां (विशिष्ट भूमिका)

सरफरोश (1999) में सुरेखा ने छोटी लेकिन महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। फिल्म में सुल्तान की मां के किरदार में उन्होंने गहरी छाप छोड़ी थी। वहीं, सुल्तान का किरादर प्रदीप राम सिंह रावत ने निभाया था।  इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed