{"_id":"31093534-efba-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"suraj-pancholi-very-much-part-of-hero-remake-subhash-ghai","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाष घई ने सुनाई सूरज पंचोली को राहत भरी खबर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुभाष घई ने सुनाई सूरज पंचोली को राहत भरी खबर
मुंबई/एजेंसी
Updated Thu, 18 Jul 2013 08:26 PM IST
विज्ञापन
फिल्म अभिनेत्री जिया खान के आत्महत्या प्रकरण से मुश्किल में फंसे सूरज पंचोली के लिए राहत भरी खबर दी है फिल्म निर्माता सुभाष घई ने।
विज्ञापन
सुभाष घई ने कहा है कि सुपर हिट फिल्म हीरो की रीमेक में सूरज पंचोली ही मुख्य भूमिका में होंगे।
उन्होंने कहा कि अभिनेत्री जिया खान के आत्महत्या प्रकरण से रीमेक के जरिए सूरज को लांच करने की उनकी योजना पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
जिया प्रकरण में सूरज पर मामला दर्ज होने के बाद खबर थी कि रीमेक में शायद उनको न लिया जाए।
लेकिन घई ने इस तरह की अफवाहों को सिरे खारिज करते हुए कहा कि वह और फिल्म अभिनेता सलमान खान सूरज को रीमेक के साथ लांच करने के अपने वादे पर कायम हैं।
सुनील शेट्टी की बेटी आथिया सूरज के साथ रीमेक में होंगी।