{"_id":"5b3b584f4f1c1ba5468b458b","slug":"supreme-court-warns-rajinikanth-wife-latha-over-non-payment-dues","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपरस्टार रजनीकांत की पत्नी पर लगा ठगी का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुपरस्टार रजनीकांत की पत्नी पर लगा ठगी का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 03 Jul 2018 04:38 PM IST
विज्ञापन
रजनीकांत पत्नी लता के साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के लिए एक बुरी खबर आई है। दरअसल फिल्म 'कोचडियायन' के अधिकार बेचने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने रजनीकांत की पत्नी लता रजनीकांत को फटकार लगाई है। कोर्ट ने उन्हें चेतावनी दी है कि वह या तो एड ब्यूरो कंपनी को लोन के 6.2 करोड रुपये चुकाए या फिर ट्रायल फेस करने को तैयार रहें। कोर्ट ने उन्हें इसके लिए 10 जुलाई तक की मोहलत दी है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने लता रजनीकांत को 6.2 करोड़ रुपये 12 हफ्ते में एड फैक्टर नाम की कंपनी को देने कहा था। फरवरी में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अगर तमिल मेगास्टार रजनीकांत की पत्नी की कंपनी वन ग्लोबल इंटरटेंमेंट पैसे अदा नहीं करती तो रजनीकांत की पत्नी लता रजनीकांत को ये पैसे देने होंगे।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
मामला फरवरी 2016 का है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने लता को बारह हफ्ते के भीतर एड फैक्टर कम्पनी को 6.2 करोड़ का भुगतान करने का आदेश दिया था। यह भुगतान फिल्म 'कोचडियायन' के अधिकारों को बेचने के संदर्भ में था।
विज्ञापन
2016 में विज्ञापन ब्यूरो ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की जिसमें यह बताया गया की फिल्म 'कोचडियायन' के निर्माण के लिए 10 करोड़ का लोन लिया गया था। लोन का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। यहां तक कि फिल्म के राइट्स बेचने के अधिकार हमारी कंपनी के पास थे, वह भी इरोज इंटनेशनल को बेच दिए गए।