फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Supreme Court orders CBI investigation in Sushant Singh Rajput death case

Sushant Singh Rajput Case: सर्वोच्च न्यायालय का आदेश- जांच करेगी सीबीआई, मुंबई पुलिस को कागजात सौंपने का आदेश

Wed, 19 Aug 2020 12:37 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 19 Aug 2020 12:37 PM IST
सार

  • सुशांत केस में सीबीआई जांच को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी
  • सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार के पक्ष में सुनाया फैसला
  • मुंबई पुलिस को केस ट्रांसफर करने के निर्देश

विज्ञापन
Supreme Court orders CBI investigation in Sushant Singh Rajput death case
सुशांत सिंह राजपूत केस में सुप्रीम कोर्ट का फैसला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के सर्वोच्च न्यायालय ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच सीबीआई से कराने का सही ठहराया है। अदालत ने फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की उस याचिका को भी खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने सुशांत की मौत की जांच को पटना से मुंबई स्थानांनतरित करने का आग्रह किया था।

विज्ञापन


अदालत ने कहा कि बिहार सरकार के पास इस बात के पूरे अधिकार हैं कि वो पटना में एफआईआर दर्ज करे और मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से करवाए। यह फैसला एकल पीठ के न्यायाधीश न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय ने सुनाया है। उल्लेखनीय है कि अदालत ने रिया चक्रवर्ती की याचिका पर 11 अगस्त को सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी याचिका में रिया ने कहा था बिहार पुलिस इस मामले में जांच नहीं कर सकती है क्योंकि यह उसके क्षेत्राधिकार से बाहर का मामला है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया था कि सुशांत की मौत को राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में लाभ के लिए उपयोग किया जा रहा है। रिया ने अपनी याचिका में यह भी कहा था कि इस मामले का मीडिया ट्रायल करने की कोशिश हो रही है और इसे अत्यधिक संवेदनशील बनाया जा रहा है। इसलिए इस प्रकरण को मुंबई में स्थानांनतरित करके जांच की जानी चाहिए।

वहीं सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने 25 जुलाई को पटना में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने सुशांत की आत्महत्या के पीछे रिया को प्रमुख वजह बताया था। सिंह ने यह आरोप भी लगाया है कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के बैंक खाते से 15 करोड़ रुपये गलत तरीके से अपने खाते में स्थानांनतरित किए थे। हालांकि अभिनेत्री खुद पर लगे सभी आरोपों को निराधार बताते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में सहयोग करने की बात करती रही हैं। ईडी ने सुशांत की आमदनी और पैसों के बारे में उनके पिता केके सिंह से भी पूछताछ की थी।


केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने रिया के साथ ही उनके परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ भी एक प्रकरण दर्ज किया है। गौरतलब है कि 34 वर्षीय फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। प्रारंभिक जांच के बाद उनकी मौत को आत्महत्या बताया जा रहा है।


वहीं, सीबीआई जांच के सुप्रीम कोर्ट फैसले के बाद बिहार में लोगों ने खुशी जाहिर की है। लोजपा नेता चिराग पासवान, सुशांत के चचेरे भाई और भाजपा विधायक नीरज सिंह बबलू और बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडे ने फैसले के लिए शीर्ष अदालत का आभार माना है।

सुशांत के चचेरे भाई और विधायक नीरज सिंह ने कहा, 'अब हम निश्चिंत है कि सुशांत को न्याय मिलेगा।' उन्होंने सुशांत के लिए न्याय के हक में परिवार के साथ आने वाले सभी लोगों और सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद दिया। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि इससे अदालत के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है। साथ ही इस फैसले ने साबित किया है कि बिहार पुलिस का रवैया इस केस के प्रति सही था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed