फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Supreme Court dismisses appeal by art director Nitin Desai widow against NCLAT order

Naina Desai: नितिन देसाई की पत्नी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, एनसीएलएटी के आदेश के खिलाफ अपील हुई खारिज

Sat, 16 Sep 2023 08:13 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 16 Sep 2023 08:13 PM IST
सार

जस्टिस संजीव खन्ना और एसवीएन भट्टी की पीठ ने 11 सितंबर के अपने आदेश में कहा, "हमें लागू फैसले में हस्तक्षेप करने का कोई अच्छा आधार और कारण नहीं मिला और इसलिए अपील खारिज की जाती है।" 

विज्ञापन
Supreme Court dismisses appeal by art director Nitin Desai widow against NCLAT order
सुप्रीम कोर्ट, नितिन देसाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के एक आदेश के खिलाफ दिवंगत बॉलीवुड कला निर्देशक नितिन देसाई की पत्नी नैना देसाई की अपील को खारिज कर दिया है। एनसीएलटी ने देसाई की कंपनी के खिलाफ दिवालिया होने की कार्रवाई के आदेश दिए थे, जिसको खारिज करने के लिए नैना ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। 

विज्ञापन

Kangana Ranaut: अनुराग कश्यप-हंसल मेहता की तारीफ पर कंगना रणौत ने दी प्रतिक्रिया, खुद को बताया बैटमैन

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अपील

जस्टिस संजीव खन्ना और एसवीएन भट्टी की पीठ ने 11 सितंबर के अपने आदेश में कहा, "हमें लागू फैसले में हस्तक्षेप करने का कोई अच्छा आधार और कारण नहीं मिला और इसलिए अपील खारिज की जाती है।" एक अगस्त को एनसीएलएटी ने 25 जून के एनसीएलटी आदेश के खिलाफ नितिन देसाई की अपील को खारिज कर दिया था, जिसके बाद उनकी कंपनी के खिलाफ कार्यवाही शुरू की गई थी।

दो अगस्त को नितिन ने की थी आत्महत्या

नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) की मुंबई की पीठ ने जितेंद्र कोठारी को आईआरपी नियुक्त किया था और देसाई की फर्म एनडीज आर्ट वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कॉर्पोरेट दिवालियापन की प्रक्रिया शुरू की थी। बता दें कि 'हम दिल दे चुके सनम' और 'लगान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए सेट बनाने वाले प्रसिद्ध कला निर्देशक देसाई का शव दो अगस्त को मुंबई के पड़ोसी महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में उनके स्टूडियो में लटका हुआ पाया गया था।

विज्ञापन

नहीं चुकाया 252 करोड़ का कर्ज

गौरतलब है कि देसाई की कंपनी ने लेनदारों को 252 करोड़ रुपये का कर्ज नहीं चुकाया था। कंपनी ने 2016 और 2018 में ईसीएल फाइनेंस से दो ऋणों के माध्यम से 185 करोड़ रुपये उधार लिए थे। लेकिन जनवरी 2020 से इसके पुनर्भुगतान को लेकर परेशानी शुरू हो गई। यह बकाया जून 2022 तक बकाया ब्याज सहित 252 करोड़ रुपये हो गया था।
Hansal Mehta: कंगना रणौत के लिए बदले हंसल मेहता के सुर, दिल खोलकर की 'सिमरन' अभिनेत्री की तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed