फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Superstar Rajnikant injured during film shoot

शूटिंग के दौरान घायल हुए सुपरस्टार रजनीकांत

Sun, 04 Dec 2016 02:16 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 04 Dec 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
Superstar Rajnikant injured during film shoot
rajnikant

सुपरस्टार रजनीकांत को चेन्नई में शूटिंग के दौरान चोट लग गई है। वो आजकल लाइका प्रोडक्शन की फिल्म 2.0 की शूटिंग कर रहे हैं। रजनीकांत के बारे में जानकारी रखने वाले एक शख्स ने बताया कि जब वो फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तब उनके पैर में चोट लग गई ।

विज्ञापन


उन्हें पास के ही अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। रजनीकांत के पीआरओ रियाज अहमद ने बताया कि वो अब ठीक हैं। उन्होंने ट्विटर पर जानकारी दी कि रजनीकांत ठीक हैं और रात में शूटिंग पर लौट गए हैं। इन दिनों रजनीकांत सुपरहिट फिल्म 1.0 के सीक्वल फिल्म 2.0 की शूटिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसमें पहली बार उनके साथ बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार भी सिल्वर स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म में बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार पहली बार विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में शैतान के रूप में नजर आने वाले अक्षय कुमार के किरदार का नाम 'द क्रो' है। इसका मुकाबला रोबोट बने रजनीकांत से होगा। हाल ही में फिल्म '2.0' का टीजर लांच किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed