उफ्फ! तो अब यहां छाने की तैयारी में हैं हॉट सनी लियोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनी लियोनी ने बॉलीवुड में तो अपनी पहचान बना ली है लेकिन शायद जिस मंजिल की उनको तलाश थी वह अभी तक हासिल नहीं कर पाई हैं। यूं तो लोकप्रियता में सनी सभी रिकार्ड तोड़ रही हैं।
इंटरनेट पर उनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि वह सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली अभिनेत्री बन गई हैं। लेकिन सनी ने अब ऐसी जगह पर निगाहें जमा ली हैं जो उनके अरमानों को और पंख लगा देगा।
सनी के इरादे क्या हैं ये तो आप भी जानना चाहेंगे? फिलहाल इस जगह पर छा जाने की सनी की पूरी तैयारी है।
साउथ की फिल्मों हो रही हैं सक्रिय
सनी लियोनी अब धीरे-धीरे साउथ सिनेमा में अपने पांव जमाने की तैयारी में हैं। डीके नाम की एक कन्नड़ फिल्म का वह हिस्सा पहले ही बन चुकी थीं अब सुनने में आ रहा है एक और साउथ की फिल्म में वह आइटम नंबर करेंगी।
इस फिल्म में मुख्य भूमिका में भूमिका चावला का नाम सामने आ रहा है। यानी सनी सफलता के लिए कमर कस चुकी हैं बॉलीवुड के तो कई प्रोजेक्ट उनके हाथ में हैं ही साउथ की फिल्मों में भी तहलका मचाने की तैयारी कर रही हैं।