{"_id":"572600464f1c1b7f2b5ccfbc","slug":"sunny-leone-s-beiimaan-love-to-release-on-august-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनी लियोनी की बॉलीवुड को चुनौती, कोई सामने नहीं आ रहा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनी लियोनी की बॉलीवुड को चुनौती, कोई सामने नहीं आ रहा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 02 May 2016 05:46 PM IST
विज्ञापन
सनी लियोनी को नए अवतार में पेश करने जा रही फिल्म बेईमान लव की रिलीज डेट तय हो गई है। निर्देशक राजीव चौधरी की यह फिल्म पांच अगस्त को सिनेमाघरों में पहुंचेगी। बॉलीवुड कैलेंडर के मुताबिक इस दिन अभी तक कोई फिल्म रिलीज के लिए नहीं है। ऐसे में सनी की फिल्म को सोलो रिलीज मिलेगी। उनके रास्ते में कोई और नहीं होगा।
विज्ञापन
बेईमान लव में सनी की सेक्सी और ग्लैमरस इमेज को भुनाने के बजाय उन्हें एक मजबूत महिला के तौर पर पेश किया गया है। चौधरी के अनुसार, सनी का यह रोल दर्शकों को उनके बारे में सोच बदलने को मजबूर कर देगा। यह एक डार्क म्यूजिकल थ्रिलर है। फिल्म में रजनीश दुग्गल, डेनियल वेबर और राजीव वर्मा महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं।
विज्ञापन