फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Leone launches 'I Dream of Sunny' on her birthday

Sunny Leone: जन्मदिन पर सनी लियोनी ने की नई शुरुआत, 'आई ड्रीम ऑफ सनी' को किया लॉन्च

Fri, 13 May 2022 02:59 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 13 May 2022 02:59 PM IST
सार

अपने जन्मदिन के इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने हेहे (HeyHey) नामक एक एक ऑनलाइन सेलेब-एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म के साथ हाथ मिलाया है। सनी अपने जन्मदिन पर सनसिटी मीडिया एंड एंटरप्राइजेज के स्वामित्व वाले 'आई ड्रीम ऑफ सनी' को लॉन्च करेंगी।

विज्ञापन
Sunny Leone launches 'I Dream of Sunny' on her birthday
सनी लियोनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी शुक्रवार को यानी आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने जन्मदिन के इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने हेहे (HeyHey) नामक एक एक ऑनलाइन सेलेब-एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म के साथ हाथ मिलाया है। सनी अपने जन्मदिन पर सनसिटी मीडिया एंड एंटरप्राइजेज के स्वामित्व वाले 'आई ड्रीम ऑफ सनी' को लॉन्च करेंगी।

विज्ञापन

'आई ड्रीम ऑफ सनी' एक ऐसा उत्पाद है जो एनएफटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), फैन वर्स, गेमिंग, लकी ड्रॉ, विनिंग कॉम्बिनेशन आदि को एक  पॉलीगॉन नेटवर्क से जोड़ती है। इस बारे में एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने यूटिलिटीज और गेमिंग के माध्यम से एनएफटी की दुनिया में प्रवेश करने का फैसला किया। अभिनेत्री की इस अनूठी पेशकश का हिस्सा बनने के लिए, पहले एनएफटी कार्ड खरीदना जरूरी है, जो 13 मई से 'आई ड्रीम ऑफ सनी' वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह एनएफटी कार्ड 4 श्रेणियों सिल्वर, गोल्ड, प्लेटिनम और जोकर में उपलब्ध होगा। इन कार्ड्स की मदद से इच्छुक व्यक्ति को सनी के साथ जूम पर बातचीत, इंस्टाग्राम लाइव्स, अभिनेत्री से शूट आउट, दुबई में उनके साथ कॉफी या स्काइडाइविंग करने का अवसर मिल सकेगा। एनएफटी कार्ड खरीदने वाला व्यक्ति 'आई ड्रीम ऑफ सनी' गेमिफिकेशन की दुनिया में शामिल होने की दिशा में पहला कदम होगा। गेम कैसे खेलें इसे और समझने के लिए  www.IDreamofSunnyNFT.com पर लॉग ऑन करें।

 

विज्ञापन

अपनी इस नई शुरुआत पर अभिनेत्री सनी लियोनी ने कहा कि, “मैं कुछ ऐसा लॉन्च करके अपने जन्मदिन को चिह्नित करना चाहती थी, जो अद्वितीय हो और कुछ ऐसा हो जो पहले कभी नहीं किया गया। मैंने यूटिलिटीज और गेमिंग के जरिए एनएफटी की दुनिया में प्रवेश करने का फैसला किया क्योंकि मुझे लगा कि इससे मुझे अपने प्रशंसकों के साथ अपने संबंध को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलेगी और साथ ही साथ उन्हें एक अनोखा और मजेदार गेम भी मिलेगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed