दिन ही नहीं रात में भी व्यस्त हैं सनी लियोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल सनी की एक के बाद एक तीन फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। पहले रिलीज होगी कैजाद गुस्ताद की फिल्म 'जैकपॉट'। इस क्राइम थ्रिलर में वे नसीरुद्दीन शाह और सचिन जोशी जैसे एक्टरों के साथ हैं।
इस फिल्म के दिसंबर में रिलीज होने की संभावना है। जैकपॉट के बाद 'रागिनी एमएमएस 2' रिलीज होगी। एकता कपूर के बैनर की इस सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म में सनी लीड भूमिका में हैं।
इसे जनवरी 2014 में रिलीज किया जा रहा है। इन दोनों फिल्मों के बाद नंबर आएगा फिल्म टीना एंड लोलो का। सनी खुश हैं कि इन तीनों ही फिल्मों में उनकी भूमिकाएं एकदम अलग हैं।
इन फिल्मों से उनकी एक अभिनेत्री के रूप में पहचान बन जाएगी। सनी का दावा है कि वे अपनी फिल्मों के दर्शकों को अपने अभिनय के जरिए चौंकाने में सफल होंगी।
'जिस्म 2' के बाद सनी ने रागिनी एमएमएस 2 साइन की थी, लेकिन रिलीज होने के मामले में 'जैकपॉट' बाजी मारनेवाली है। सनी को इससे कोई दिक्कत नहीं है।
उनका कहना है कि 'जैकपॉट' भी बहुत अच्छी बनी है। इस फिल्म में नसीर जैसे एक्टर के साथ उन्हें काम करने का मौका मिला है।