ये क्या, सनी लियोनी क्या सचमुच प्रेगनेंट हो गईं हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह सच है कि सनी लियोनी के साथ प्रेग्नेंसी की बात जुड़ रही है। खबर है कि बॉलीवुड की बोल्ड गर्ल सनी लियोनी ने कहा है कि अभी प्रेग्नेंट नहीं होना चाहतीं।
एक कार्यक्रम में जब सनी से उनके परिवार को बढ़ाने के बारे में सवाल किया गया तो सनी लियोनी ने कहा, 'अगर मैं यह कहूं कि मैं अपने परिवार के बारे में नहीं सोचती तो यह झूठ होगा, लेकिन अभी शारीरिक रूप से मेरे लिए प्रेग्नेंट होने का यह सही समय नहीं है।'
सनी के पति डेनियल वीबर भी करेंगे एंट्री
सनी लियोनी ने साल बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले 2009 में डेनियल वीबर से शादी की थी। इस मौके पर सनी ने कहा कि डेनियल जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों में काम करते नज़र आएंगे।
डेनियल फिल्म 'डेन्जरस हुस्न' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं। इस फिल्म को नेत्रा सिनेमेटिक्स प्रोड्यूस कर रहा है तो निर्देशन की बागडोर दिनेश तिवारी ने थामी है।
सनी लियोनी ने भट्ट कैंप की फिल्म जिस्म 2 से अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की थी। इसके बाद एकता कपूर की रागिनी एमएमएस2 से भी सनी ने खूब वाहवाही बटोरी थी।