Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Deol Praises Ramayana Part 1 Says Film Is Better Than Hollywood Movies

सनी देओल: हनुमान का रोल निभा रहे एक्टर ने की 'रामायण' की जमकर तारीफ, हॉलीवुड फिल्मों से की तुलना; देखें वीडियो

Sun, 08 Nov 2026 09:54 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 08 Nov 2026 09:54 AM IST
सार

  • रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण पार्ट 1' को दर्शकों के साथ-साथ फिल्मी सितारों का भी प्यार मिल रहा है। 
  • अब अभिनेता सनी देओल ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है। 
  • जानिए फिल्म में हनुमान का किरदार निभा रहे सनी देओल ने क्या कहा। 

विज्ञापन
Sunny Deol Praises Ramayana Part 1 Says Film Is Better Than Hollywood Movies
सनी देओल ने की रामायण की तारीफ - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsunnydeol

विस्तार

सनी देओल ने फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और सभी भारतीयों से इसे देखने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने 'रामायण' की तुलना हॉलीवुड फिल्म से की है। 
विज्ञापन


यह फिल्म किसी भी हॉलीवुड फिल्म से कम नहीं
शनिवार को सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह फिल्म 'रामायण' की तारीफ करते नजर आए।

उन्होंने कहा, 'मैं अभी-अभी अपनी रामायण देखकर आ रहा हूं। मुझे बहुत-बहुत अच्छी लगी। मैं चाहता हूं कि हर हिंदुस्तानी जाकर रामायण देखे। क्योंकि यह फिल्म किसी भी हॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है, बल्कि मैं कहूंगा कि उनसे भी बेहतर है। इसके स्पेशल इफेक्ट्स इतने शानदार हैं कि आपको पता ही नहीं चलेगा कि आप उस दुनिया का हिस्सा नहीं हैं। फिल्म आपको सीधे उस दौर में ले जाती है।'
विज्ञापन


सनी देओल ने आगे कहा कि फिल्म में सभी कलाकारों ने बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने दर्शकों से इसे देखने की अपील करते हुए कहा, 'और हर एक्टर ने बहुत अच्छा काम किया है। इसलिए मैं आपसे विनती करता हूं... विनती नहीं कर रहा हूं, अपना हक जमा रहा हूं, क्योंकि वाकई फिल्म बहुत अच्छी है। जाकर देखिएगा। जय श्री राम।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Sunny Deol Praises Ramayana Part 1 Says Film Is Better Than Hollywood Movies
रामायण फिल्म में हनुमान का किरदार - फोटो : सोशल मीडिया
'रामायण' में हनुमान बने हैं सनी देओल
बता दें कि फिल्म 'रामायण पार्ट 1' में सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के पोस्ट-क्रेडिट सीन में उनकी झलक दिखाई गई है। हालांकि, इस सीन में उनका चेहरा नजर नहीं आता, लेकिन उनकी आवाज सुनाई देती है। इसमें वह 'जय श्री राम' का उद्घोष करते सुनाई देते हैं। फिल्म में उनके इस किरदार को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट है।

देखें वीडियो-

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

Sunny Deol Praises Ramayana Part 1 Says Film Is Better Than Hollywood Movies
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया
नितेश तिवारी ने किया है फिल्म का निर्देशन
  • 'रामायण पार्ट 1' का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है।
  • फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
  • इसके अलावा फिल्म में सनी देओल, रवि दुबे, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय भी अहम किरदारों में हैं।
  • फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: 'रामायण' का तूफान, वीकएंड पर कमाए करोड़ों; 400 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म; जानें 'जेलर 2' की कमाई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed