{"_id":"56dc2fe34f1c1b253f8b456b","slug":"sunny-deol-confused-between-brother-and-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनी को हो रही अपने बेटे और भाई के बीच चुनने में मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनी को हो रही अपने बेटे और भाई के बीच चुनने में मुश्किल
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 06 Mar 2016 07:06 PM IST
सार
- अपने बेटे करण की फिल्म लॉन्च करने की तैयारी कर चुके थे सनी।
- अब सनी के सामने समस्या है कि बेटे और भाई में किसे लेकर पहले फिल्म शुरू करें।
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विस्तार
सनी देओल महीनों पहले 2016 में अपने बेटे करण की फिल्म लॉन्च करने की तैयारी कर चुके थे। इसी बीच मुश्किल यह आ गई कि उनके भाई बॉबी की फिल्म चंगेज फाइनेंसर के हटने की वजह से रुक गई। अब सनी के सामने समस्या है कि बेटे और भाई में किसे लेकर पहले फिल्म शुरू करें। दोनों ही फिल्में उनके बैनर तलें बननी हैं...
विज्ञापन
घायल वंस अगेन के पहले हफ्ते में करीब 30 करोड़ रुपये के बिजनेस ने सनी देओल को थोड़ी राहत जरूर दी है। इस फिल्म को मिली प्रतिक्रियाओं के बाद फाइनेंसरों का निर्माता-निर्देशक के रूप में उन पर विश्वास ड़ा बढ़ गया है। लेकिन साथ ही सनी के सामने एक नई समस्या आ खड़ी हुई है। अब सनी का फोकस अपनी अगली फिल्म पर है मगर कठिनाई भाई और बेटे में से किसी एक को चुनने की है। खबर थी कि नी अपने बेटे करण देओल की पहली निर्देशित करने की तैयारी कर रहे हैं। जबकि उनके छोटे भाई बॉबी की जनवरी में शुरू होने वाली फिल्म चंगेज रुक गई है। ऐसे में समस्या यह है कि सनी बेटे की फिल्म हले लॉन्च करें या फिर भाई का करिअर बचाएं?
विज्ञापन
बताया जाता है कि सनी बेटे को लेकर रोमांटिक फिल्म की तैयारी शुरू कर चुके हैं, जिसका नाम होगा पल पल दिल के पास। फिलहाल फिल्म लिखी जा रही है और दो महीनों में इसके ड्राफ्ट को अंतिम रूप दिया
विज्ञापन
जाएगा। दूसरी तरफ कमबैक फिल्म चंगेज से फाइनेंसर के हट जाने के बाद बॉबी का करिअर फिर ठहर गया है। लंबे समय से बॉबी की कोई सोलो फिल्म नहीं आई है और लोगों की स्मृति में अब उनके लिए बहुत ड़ी-सी जगह बची है। इस बीच नए और युवा चेहरे आ चुके हैं और बॉबी के लिए आगे जगह बना पाना मुश्किल दिखता है। मगर सनी अपने भाई के लिए चिंतित हैं। बताया जाता है कि सनी को विश्वास है कि से उनके फैन्स ने उन्हें घायल वंस अगेन में बचाया है, वैसे ही बॉबी को बचाएंगे।
पिछले हफ्ते रिलीज हुई 1990 में आई घायल की सीक्वल में सनी की प्रतिभा दिखने के बावजूद उनकी एक साथ दो फिल्मों पर कोई फाइनेंसर पैसा लगाने को तैयार नहीं दिख रहा है। अब सनी की दुविधा यह है किस पर दांव लगाएं? क्या बेटे पर धन लगा कर उसकी पहली फिल्म बनाएं या बॉबी के डूबते हुए करिअर को बचाएं। फिल्म देओल के होम प्रोडक्शन बैनर तले बननी है।
सूत्रों की मानें तो सनी के लिए दोनों का ही करिअर बराबरी से महत्वपूर्ण है और उन्होंने बॉबी को विश्वास दिलाया है कि इस साल उनकी फिल्म जरूर फ्लोर पर जाएगी। जबकि करण की फिल्म इस साल शूट करने योजना वह बीते बरस ही बना चुके थे। सूत्रों के मुताबिक देओल परिवार में इस पूरे मुद्द् को लेकर मंथन चल रहा है। जिसमें सबसे सीनियर देओल, धर्मेंद्र की राय भी ली जा रही है। अगले दो-तीन हफ्ते में पुख्ता सला सामने आ जाएगा।