फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny deol Border 2 Rani Mukerji Mardaani 3 And Sanjay Neena Gupta Vadh 2 Box Office Collection On Wednesday

Box Office Report: 20वें दिन भी गरजी 'बॉर्डर 2'; हाफ सेंचुरी लगाने की राह पर 'मर्दानी 3', जानिए 'वध 2' का हाल?

Wed, 11 Feb 2026 09:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 11 Feb 2026 09:39 PM IST
सार

Box Office Report: फिल्म 'बॉर्डर 2' ने आज सिनेमाघरों में 20 दिन पूरे कर लिए हैं। यह फिल्म अब भी मजबूती से टिकी है। इसके अलावा 'मर्दानी 3' और 'वध 2' भी लगी हैं। जानिए बुधवार को किस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया?

विज्ञापन
Sunny deol Border 2 Rani Mukerji Mardaani 3 And Sanjay Neena Gupta Vadh 2 Box Office Collection On Wednesday
बॉर्डर 2-मर्दानी 3 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म 'बॉर्डर 2' ने 23 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। बॉक्स ऑफिस पर इस एक्शन फिल्म का भौकाल अब तक कायम है। यह सिर्फ भारत में ही 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। वहीं, 30 जनवरी को रिलीज हुई 'मर्दानी 3' भी हाफ सेंचुरी लगाने वाली है। इसके अलावा फिल्म 'वध 2' भी थिएटर्स में लगी है। जानिए तीनों फिल्मों का कलेक्शन

विज्ञापन

Sunny deol Border 2 Rani Mukerji Mardaani 3 And Sanjay Neena Gupta Vadh 2 Box Office Collection On Wednesday
बॉर्डर 2 - फोटो : X

'बॉर्डर 2' का बॉक्स ऑफिस
फिल्म 'बॉर्डर 2' अपनी रिलीज के तीसरे सप्ताह में चल रही है। वीकडे में इसकी कमाई में गिरावट आई है, मगर फिर भी यह अच्छा कलेक्शन जुटा रही है। कल मंगलवार को 19वें दिन इसका कलेक्शन 2.5 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, आज बुधवार को फिल्म की कमाई 1.32 करोड़ रुपये है। इसका टोटल कलेक्शन अब 315.57 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sunny deol Border 2 Rani Mukerji Mardaani 3 And Sanjay Neena Gupta Vadh 2 Box Office Collection On Wednesday
मर्दानी 3 - फोटो : X

'मर्दानी 3' का बॉक्स ऑफिस
फिल्म 'मर्दानी' फ्रेंचाईजी की पिछली दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही  थीं। मगर, यह तीसरी कड़ी कमाई के मामले में कमजोर पड़ रही है। इस फिल्म को क्रिटिक्स से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। दर्शकों को भी फिल्म पसंद आई है। इसके बावजूद यह फिल्म अब तक 50 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है। कल मंगलवार को इस फिल्म ने 1.6 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, आज बुधवार को 13वें दिन इसने 85 लाख रुपये का कलेक्शन जुटाया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 39.55  करोड़ रुपये हो गया है। 

विज्ञापन

Sunny deol Border 2 Rani Mukerji Mardaani 3 And Sanjay Neena Gupta Vadh 2 Box Office Collection On Wednesday
वध 2 - फोटो : इंस्टाग्राम-@imsanjaimishra

'वध 2' का बॉक्स ऑफिस
फिल्म 'वध 2' 06 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की साल 2022 में आई 'वध' फिल्म का ही सीक्वल है। कम बजट की यह फिल्म वीकडे में औसत प्रदर्शन कर रही है। कल मंगलवार को इसने 35 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, आज बुधवार को छठे दिन इसकी कमाई 23 लाख रुपये है। इसका टोटल कलेक्शन 3.23 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म का बजट करीब आठ करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

Sunny deol Border 2 Rani Mukerji Mardaani 3 And Sanjay Neena Gupta Vadh 2 Box Office Collection On Wednesday
ओ रोमियो - फोटो : सोशल मीडिया

क्या 'ओ रोमियो' से बिगड़ेगा गेम?
अभी तक 'बॉर्डर 2' के सामने कोई मजबूत फिल्म नहीं है। ऐसे में यह दर्शकों को लुभा रही है। मगर, आने वाले दिनों में शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' दस्तक देने वाली है। यह फिल्म 13 फरवरी को रिलीज होगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या शाहिद की फिल्म 'बॉर्डर 2' और इसके अलावा लगीं दोनों फिल्मों को प्रभावित करेगी?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed