फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunita Ahuja takes a fresh dig at Govinda during Laughter Chefs 3 brings up shooting incident

Sunita Ahuja: 'लाफ्टर शेफ्स 3' के दौरान सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर किया कटाक्ष, बोलीं- 'घुटनों पे गोली मारे...

Sun, 03 May 2026 04:28 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Sun, 03 May 2026 04:28 PM IST
सार

Sunita Ahuja On Govinda: सुनीता आहूजा ने 'लॉफ्टर शेफ 2' के दौरान इशारों-इशारों में गोविंदा की गोली वाली घटना का जिक्र किया। साथ ही गोविंदा से अपने रिश्ते में आई दूरी के बारे में बात की। 

विज्ञापन
Sunita Ahuja takes a fresh dig at Govinda during Laughter Chefs 3 brings up shooting incident
सुनीता आहूजा- कृष्णा अभिषेक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने सीधे और बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। वे अपने यूट्यूब चैनल पर परिवार, मंदिर दर्शन और आध्यात्मिक बातें भी साझा करती रहती हैं। हाल ही में सुनीता शो ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में नजर आईं। वहां उनका भावुक मिलना हुआ कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह से। लेकिन इसी एपिसोड में सुनीता के गोविंदा पर दिए गए नए कटाक्ष ने सबको चौंका दिया।

विज्ञापन

सुनीता ने क्या कहा?
शो के दौरान सुनीता ने गोविंदा पर तंज कसते हुए कहा, 'कश्मीरा, जो आदमी अपनी पत्नी का सम्मान करता है, वही असली हीरो है। जो आंखों से गोली मारता है और तीसरे पक्ष के पास चला जाता है, तो उसे घुटनों पर गोली लग जाती है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

2024 की घटना का जिक्र
अक्तूबर 2024 में गोविंदा को अपने मुंबई घर में गोली लग गई थी। उनके मैनेजर ने बताया था कि गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे। अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर अलमारी में रखते समय वो फिसल गई और गोली उनके पैर में लग गई थी। बहरहाल, गोविंदा अब बिल्कुल स्वस्थ हैं। 
 
विज्ञापन

'लोग गायब भी हो जाते हैं'
जब कृष्णा ने कहा कि सुनीता को देखकर बड़े-बड़े सुपरस्टार भी कांप जाते हैं, तो सुनीता हंसते हुए बोलीं, 'कांपते हुए तो वे गायब भी हो जाते हैं।' एक और मौके पर कश्मीरा ने जब कृष्णा की जोड़ी की बात की तो सुनीता ने चुटकी लेते हुए कहा, 'ये उनकी आदत है, इसलिए तो गोली चल जाती है। मैंने तो गोली भी नहीं चलाई, फिर भी ये सब हो गया।'

गोविंदा और सुनीता का रिश्ता
गोविंदा और सुनीता का रिश्ता बहुत पुराना है। दोनों बचपन से ही एक-दूसरे को जानते थे। मार्च 1987 में दोनों ने चुपचाप शादी कर ली, जब गोविंदा फिल्मों में नए-नए आए थे। कई साल तक उन्होंने अपनी शादी को गुप्त रखा। बेटी के जन्म के बाद ही इसकी खबर बाहर आई।

गोविंदा और सुनीता की एक बेटी टीना आहूजा (जो पहले फिल्मों में आ चुकी हैं) और बेटा यशवर्धन आहूजा है। गोविंदा ने 'राजा बाबू', 'भागम भाग', 'कुली नंबर 1', 'पार्टनर' जैसी कई हिट फिल्मों के लिए मशहूर हैं। पिछले कुछ समय से वे अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं।

यह भी पढ़ें: नरगिस दत्त की पुण्यतिथि पर बेटी प्रिया ने मां को दी श्रद्धांजलि, बताया उन्हें अपनी 'सबसे बड़ी प्रेरण

विज्ञापन
विज्ञापन
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed