फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunil Shetty Hema Malini Shared Videos Appeal To People Gather In MahaKumbh

Celebs in Mahakumbh: सुनील शेट्टी और हेमा मालिनी ने शेयर किए वीडियो, लाेगों से महाकुंभ में जुटने की अपील की

Mon, 27 Jan 2025 01:09 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 27 Jan 2025 01:09 PM IST
सार

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी और हेमा मालिनी ने एक वीडियो जारी कर सनातन धर्म को मानने वाले से एक अनुरोध किया है। इसमें वह लोगों को महाकुंभ में एकजुट होने की बात कर रहे हैं। जानिए, सुनील शेट्टी और हेमा मालिनी ने क्या कहा?

विज्ञापन
Sunil Shetty Hema Malini Shared Videos Appeal To People Gather In MahaKumbh
सुनील शेट्टी-हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के कई कलाकारों की तरह सुनील शेट्टी और हेमा मालिनी भी महाकुंभ के पवित्र आयोजन से जुड़ चुके हैं। हाल ही में इन कलाकारों ने वीडियो जारी कर लोगों को संबोधित किया, जिसमें वह सनातन धर्म को लेकर बड़ी बात कह रहे हैं।

विज्ञापन


सनातन बोर्ड की स्थापना की बात 
सोशल मीडिया पर जारी किए गए एक वीडियो में एक्टर सुनील शेट्टी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वह कहते हैं, ‘ महाकुंभ में एक ऐतिहासिक पल आने वाला है, जहां सनातन धर्म को मानने वाले करोड़ों लोग एक साथ आएंगे। 27 जनवरी को स्वामी देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज के साथ मिलकर सनातन बोर्ड की स्थापना के लिए एक आंदोलन शुरू किया जाएगा।’ सुनील शेट्टी आगे कहते हैं, ‘हम जो आंदोलन कर रहे हैं, उसका उद्देश्य हमारे मंदिरों, गुरुकुलों और गौशालाओं की रक्षा करना है। तो आइए, भक्ति के साथ एकजुट हो जाइए। प्रयागराज में हमारे साथ जुड़िए। इस अनोखी यात्रा का हिस्सा बनिए।’ 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने लगाई महाकुंभ में आस्था की डुबकी
विज्ञापन
विज्ञापन

हेमा मालिनी ने किया अनुरोध 
बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने भी एक वीडियो जारी किया। इसमें वह लोगों से महाकुंभ में आने की, एकजुट होने की अपील कर रही हैं। हेमा मालिनी भी सुनील शेट्टी वाले अभियान से जुड़ी हैं। वह इसे सर्व धर्म समभाव वाला आयोजन बताती हैं। 

अब तक ये सेलिब्रिटी पहुंचे हैं महाकुंभ 
जहां सुनील शेट्टी महाकुंभ के आयोजन के माध्यम से सनातन बोर्ड की स्थापना की बात कर रहे हैं, वहीं कई कलाकार भी प्रयागराज महाकुंभ पहुंच रहे हैं। पवित्र संगम में स्नान कर रहे हैं और इस महायोजन का हिस्सा बन रहे हैं। जो सेलिब्रिटी महाकुंभ में पहुंचे हैं, उनमें अनुपम खेर, रेमाे डिसूजा, सपना चौधरी और अदा शर्मा जैसे कई कलाकार शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed