फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunil Grover: Birthday special know about comedian popular character and debut film here in detail

Sunil Grover: नाई के रोल से किया था डेब्यू, 500 रुपए थी पहली कमाई, इस किरदार से घर-घर में मशहुर हुए सुनील

Thu, 03 Aug 2023 09:34 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Thu, 03 Aug 2023 09:34 AM IST
सार

टीवी के पॉपुलर शो 'द कपिल शर्मा शो' मे अपने फेमस किरदार 'डॉ, गुलाटी' से लोगों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर आज यानी तीन अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 

विज्ञापन
Sunil Grover: Birthday special know about comedian popular character and debut film here in detail
सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी के पॉपुलर शो द कपिल शर्मा शो मे अपने फेमस किरदार 'डॉ, गुलाटी' से लोगों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर आज यानी तीन अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सुनील ने कभी 'गुत्थी' बनकर, तो कभी 'संतोष भाभी' बनकर दर्शकों का मनोरंजन किया है। आज उनकी गिनती इंडस्ट्री के टॉप कॉमेडियन्स में होती है। मगर अपने करियर के शुरुआती दौर में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। आपको यह जानकर काफी हैरानी होगी की एक्टर की पहली कमाई सिर्फ 500 रुपए थी।

विज्ञापन

Sunil Grover: Birthday special know about comedian popular character and debut film here in detail
सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

जी हां, तीन अगस्त 1977 में हरियाणा के एक छोटे से गांव में जन्मे सुनील को बचपन से ही फिल्मों का शौक था। उन्हें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे दिग्गज स्टार बनने की ख्वाहिश थी। जब वह नौवीं कक्षा में थे तब कॉमेडियन के पिता ने उन्हें तबला सीखने के लिए भेजने लगे। इसके बाद सुनील जब बड़े हुए तब वह थिएटर में काम करना चाहते थे। एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए भावुक हो गए थे

विज्ञापन
विज्ञापन

Sunil Grover: Birthday special know about comedian popular character and debut film here in detail
सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान कहा था, 'मैं एक्टिंग में अच्छा था और लोगों को खूब हंसाता था। मुझे याद है कि जब मैं 12वीं क्लास में था तो मैंने एक ड्रामा में हिस्सा लिया था। तब चीफ गेस्ट ने कहा था कि मुझे कॉम्प्टिशन में हिस्सा नहीं लेना चाहिए क्योंकि यह दूसरों के साथ नाइंसाफी है। थिएटर्स में मास्टर्स करने के बाद मैं एक्टिंग करने मुंबई आ गया। लेकिन पहले एक साल मैं सिर्फ पार्टियां ही करता रहा। मैं पॉश इलाके में रहता था और अपनी सेविंग्स के अलावा घर से मंगवाए पैसे खर्च ककर रहा था। मैं तब काम करके भी सिर्फ 500 रुपये कमाता था। लेकिन तब सोचता था कि मैं एक सफल जरूर होऊंगा।'

विज्ञापन

Sunil Grover: Birthday special know about comedian popular character and debut film here in detail
सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने इस बारे में आगे बात करते हुए कहा, 'मुझे जल्द ही इस बात का एहसास हो गया कि यहां मैं अकेला नहीं हूं, मेरे जैसे कई लोग हैं जो स्ट्रगल कर रहे हैं। जल्द ही मेरी कमाई के सारे रास्ते बंद हो गए और मैंने अपने पापा को याद करते हुए सोचा कि मैं अपने सपनों को ऐसे तो नहीं जाने दे सकता हूं। मैंने काम करना शुरू किया, मुझे टीवी में काम करने का ऑफर मिला लेकिन समय पर नहीं पहुंच पाया तो मुझे रिप्लेस कर दिया गया। इसके बाद मैंने वॉइस ओवर का काम शुरू किया और मुझे एक रेडियो में काम करने का भी मौका मिला। यह शो दिल्ली से चलता था लेकिन यह वायरल हो गया और फिर पूरे देश में इसे प्रसारित किया गया।' 

Sunil Grover: Birthday special know about comedian popular character and debut film here in detail
सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने रेडियो से जुड़ा एक किस्सा साझा करते हुए कहा था, 'मैंने रेडियो और टीवी से जुड़े कई काम किये और फिर इसके बाद मुझे गुत्थी का किरदार मिला, जिसकी वजह से घर-घर में मुझे घर-घर में पहचान मिली। मुझे याद है कि एक बार मैं लाइव स्टेज शो कर रहा था लोग मेरे लिए चिल्लाने लगे, हूटिंग करने लगे, मुझे लगा किसी और के लिए ये लोग चिल्ला रहे होंगे लेकिन वहां सिर्फ मैं ही था मुझे बड़ा आश्चर्य हुआ कि ये सब मेरे लिए था। मुझ जैसे लड़के को ये सब पाने में बहुत वक्त लगा।' 

Haryana Violence Celebs Reaction: 'बस जल रही थी इंसानियत, देख रहा इंसान...', हरियाणा हिंसा पर भड़के सेलेब्स

Sunil Grover: Birthday special know about comedian popular character and debut film here in detail
सुनील ग्रोवर - फोटो : Instagram
सुनील ग्रोवर के फिल्मी करियर की बात करें तो एक्टर ने अपनी शुरुआत साल 1998 में फिल्म 'प्यार तो होना ही था' से की थी। इसके बाद वह 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह', 'मैं हूं ना', 'गजनी', 'जिला गाजियाबाद', 'गब्बर इज बैक', 'बागी' और 'भारत' जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे। इसके अलावा एक्टर कई वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने टीवी के जाने-माने कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हांलाकि, अब वह इस शो का हिस्सा नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- Jee Le Zaraa: ठंडे बस्ते में नहीं गई 'जी ले जरा'? जोया अख्तर ने फिल्म को लेकर दिया बड़ा अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed