अथिया शेट्टी: 'तुम मेरे लिए हमेशा वही छोटी बच्ची रहोगी...', बेटी के जन्मदिन पर सुनील शेट्टी ने लुटाया प्यार
- Athiya Shetty Birthday: अभिनेत्री अथिया शेट्टी आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं।
- इस खास मौके पर उनके पिता और अभिनेता सुनील शेट्टी ने उनकी बचपन की तस्वीरें शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखी है।
- इस पोस्ट पर अथिया शेट्टी ने रिप्लाई किया है।
विस्तार
सुनील शेट्टी की पोस्ट में क्या है?
सुनील शेट्टी ने अथिया शेट्टी की जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें अभिनेता को छोटी अथिया के साथ प्यार भरे पल बिताते हुए देखा जा सकता है। एक तस्वीर में अभिनेता ने अथिया को अपनी गोद में लिया है। दूसरी तस्वीर में वह अपनी बेटी का प्यार से गाल चूम रहे हैं।
तस्वीरें शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा 'तुम चाहे कितनी भी बड़ी हो जाओ, मेरे लिए तुम हमेशा वही छोटी बच्ची रहोगी जिसे मैं कभी 'ना' नहीं कह पाता था। अब तुम्हें अपनी एक छोटी सी दुनिया बसाते हुए देखकर, मुझे एहसास होता है कि कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं। जन्मदिन मुबारक हो मेरी बच्ची। मैं तुमसे इतना प्यार करता हूं कि उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता।'
सुनील शेट्टी की यह पोस्ट पिता-बेटी के रिश्ते की एक झलक दिखाती है, जिसमें सुनील शेट्टी ने अथिया के लिए अपना प्यार और गर्व जाहिर किया है। इस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए अथिया शेट्टी ने लिखा 'मैं आपसे प्यार करती हूं।'
अथिया शेट्टी का करियर
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया ने 2015 की फिल्म 'हीरो' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उनके साथ सूरज पंचोली थे। इसके बाद वह 'मुबारकां' और 'मोतीचूर चकनाचूर' जैसी फिल्मों में नजर आईं।
अथिया शेट्टी के पति केएल राहुल ने अपनी पत्नी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'जन्मदिन मुबारक हो पत्नी जी। तुम मेरे दिल को प्यार से और मेरी जिंदगी को एक मकसद से भर देती हो। तुम मेरे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद हो।'
कब हुई अथिया की शादी?
- अथिया ने 23 जनवरी 2023 को खंडाला में अपने पिता सुनील शेट्टी के फॉर्महाउस पर एक निजी समारोह में केएल राहुल के साथ शादी की।
- इस जोड़े ने नवंबर 2024 में इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की।
- इस जोड़े ने मार्च में अपनी पहली संतान 'इवारा' का स्वागत किया।
- बाद में, इस जोड़े ने इंस्टाग्राम पर अपने नवजात बच्चे के साथ एक तस्वीर शेयर की।
- उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा 'हमारी बेटी, हमारी सब कुछ। 'इवारा' ईश्वर का उपहार।'