फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kriti Sanon shares Her Istanbul Vacation Photos With Friends Fans Reaction goes viral

Kriti Sanon: कृति सेनन दोस्तों संग इस्तांबुल में मना रहीं छुट्टियां, शेयर किया वीडियो, फैंस ने दी प्रतिक्रिया

Wed, 25 Dec 2024 12:35 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 25 Dec 2024 12:35 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन पूरी तरह से छुट्टियों के मूड में हैं। वह इस समय अपने दोस्तों के साथ इस्तांबुल में छुट्टियां मना रही हैं। दो पत्ती अभिनेत्री ने अपने सोशल हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सभी पलों उन्होंने कैद कर लिया।
 

विज्ञापन
Kriti Sanon shares Her Istanbul Vacation Photos With Friends Fans Reaction goes viral
वेकेशन पर कृति सेनन की मस्ती - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon

विस्तार

बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं कृति सेनन। कृति ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने दोस्तों के साथ छुट्टियों का एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कृति अपने दोस्तों संग जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं। उनका यह वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और अब प्रशंसकों ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

कृति के वेकेशन का खास वीडियो
कृति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया और लिखा, "जब सबसे छोटी यात्राओं में सबसे अविश्वसनीय यादें होती हैं, इस्तांबुल डायरीज।" प्रशंसकों में से एक ने लिखा, "सुंदर" एक और प्रशंसक ने लिखा, "यह और अधिक प्यारा होता जा रहा है।"

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kriti (@kritisanon)


विज्ञापन
विज्ञापन

कृति ने अपनी टीम को दिया था धन्यवाद
इससे पहले उन्होंने अपनी टीम के साथ एक फोटो शेयर की थी और लिखा था, "जैसा कि मैं 2024 के अपने आखिरी काम को समाप्त कर रही हूं, मुझे बस इतना महसूस होता है कि मैं जो करना पसंद करती हूं उसे करने के लिए बहुत-बहुत आभार और मेरे कॉन्स्टेंट, मेरी अविश्वसनीय टीम, जो सालों से मेरे साथ है, सेट से सेट पर जा रही है, एक-दूसरे को बेहतर करने के लिए प्रेरित कर रही है, अच्छे और सबसे महत्वपूर्ण बुरे दिनों में हर तरह से मेरे लिए मौजूद है, एक साथ बढ़ रही है और खूबसूरत यादें बना रही है। मेरा दूसरा परिवार मैं आप लोगों के बिना क्या करूंगी।"
Baby John: दलपति विजय ने थेरी के रीमेक बेबी जॉन पर तोड़ी चुप्पी, एटली से बोली दिल की बात

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kriti (@kritisanon)


विज्ञापन

कृति की आने वाली फिल्म
कृति सेनन यूके स्थित व्यवसायी कबीर बाहिया के साथ कथित संबंधों को लेकर सुर्खियों में अक्सर रहती हैं। कृति को दुबई में कबीर के रिश्तेदार की शादी में देखा गया था और शादी के उत्सव से उनकी एक अनदेखी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। कृति, जिन्हें आखिरी बार थ्रिलर फिल्म दो पत्ती में देखा गया था। कृति ने अभी तक अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह निर्देशक आनंद एल राय की आगामी रोमांटिक ड्रामा तेरे इश्क में दक्षिण के अभिनेता धनुष के साथ नजर आ सकती हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed