{"_id":"6040ef7a8ebc3e8c965c0707","slug":"suniel-shetty-files-police-complaint-against-film-production-company-for-allegedly-using-his-photos","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना इजाजत फिल्म पोस्टर पर अपनी तस्वीर देख भड़के अभिनेता सुनील शेट्टी, प्रोडक्शन कंपनी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिना इजाजत फिल्म पोस्टर पर अपनी तस्वीर देख भड़के अभिनेता सुनील शेट्टी, प्रोडक्शन कंपनी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
Thu, 04 Mar 2021 08:03 PM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Thu, 04 Mar 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
सुनील शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने फर्जी फिल्म पोस्टर साझा करने के लिये यहां एक प्रोडक्शन कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस पोस्टर में दिखाया गया है कि शेट्टी फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शेट्टी ने वर्सोवा थाने में बुधवार को यह शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि शेट्टी ने प्रोडक्शन कंपनी पर उनकी अनुमति के बिना उनकी तस्वीर का इस्तेमाल करने और झूठ बोलने का आरोप लगाया कि वह फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। अधिकारी के अनुसार 59 वर्षीय अभिनेता ने आरोप लगाया कि निर्माता ने फिल्म का फर्जी पोस्टर साझा किया, जिससे वह जुड़े नहीं हैं। यह घटना सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्टर के दिखने के बाद सामने आई। शिकायत का हवाला देते हुए अधिकारी ने कहा कि शेट्टी ने आरोप लगाया है कि कंपनी लोगों से संपर्क कर रही है और उनके नाम पर रुपये मांग रही है।
विज्ञापन
वर्सोवा थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सिराज इनामदार ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है, लेकिन अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। किसी को भी बयान दर्ज कराने के लिये नहीं बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच कर रही है।