फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Suniel Shetty associated with aatma nirbhar bharat abhiyan started fitness campaign through Vocal for Local

आत्मनिर्भर भारत अभियान के साथ जुड़े सुनील शेट्टी, 'वोकल फॉर लोकल' के जरिए शुरू किया फिटनेस अभियान

Tue, 07 Jul 2020 07:11 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 07 Jul 2020 07:11 AM IST
विज्ञापन
Suniel Shetty associated with aatma nirbhar bharat abhiyan started fitness campaign through Vocal for Local
सुनील शेट्टी - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

चर्चित अभिनेता सुनील शेट्टी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत मिशन में शामिल हो गए हैं। इसके लिए उन्होंने देसी वेलनेस ब्रांड के साथ हाथ मिलाया है और कंपनी स्थानीय भागीदारों के लिए 'वोकल फॉर लोकल' की विचारधारा से जुड़ गए हैं।

विज्ञापन

इस बारे में सुनील शेट्टी कहते हैं, “भारतीय परिवार के प्रत्येक सदस्य की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा फिटनेस अभियान केंद्रित है। मौजूद समय में लोगों के लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाना महत्वपूर्ण हो गया है। सही खानपान की आदतों के साथ प्रतिरोधक क्षमता शरीर के लिए बहुत जरूरी बन गया है।” इस अभियान में सुनील शेट्टी के साथ जुटे प्रणय जैन कहते हैं, "हमारा नारा है बॉडी फर्स्ट। इसमें नवीन पोषक तत्वों, प्राकृतिक और आयुष थीम वाले उत्पादों को हर भारतीय तक पहुंचाने पर हमारा ध्यान केंद्रित रहेगा।”

विज्ञापन

 

Suniel Shetty associated with aatma nirbhar bharat abhiyan started fitness campaign through Vocal for Local
सुनील शेट्टी - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

स्वस्थ जीवन में ही स्वस्थ भारत का भविष्य है, इस बात पर जोर देते हुए अभिनेता सुनील शेट्टी कहते हैं, “बॉडीफर्स्ट अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गो वोकल फॉर लोकल की विचारधारा में विश्वास करता है। आने वाले समय में हमें जीवन के लिए उपयोगी हर उत्पाद का निर्माण भारत में ही करना है। और उसके लिए ये एक अच्छी शुरूआत है।”

कोरोना के बीच रणदीप हुड्डा ने कर डाली समुद्र तट की सफाई, इतने टन निकला कचरा

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed