फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sultan vs Dangal: who will win the game?

सुल्तान Vs दंगल- दो खानों की इस कुश्ती में कौन जीतेगा बाजी?

Mon, 30 May 2016 01:21 PM IST
जनार्दन पांडेय/अमर उजाला, दिल्ली
जनार्दन पांडेय/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 30 May 2016 01:21 PM IST
विज्ञापन
Sultan vs Dangal: who will win the game?
दंगल बनाम सुल्तान
जमाने बाद दो पहलवानों की जिंदगी पर्दे पर आने जा रही है। दोनों ही पहलवान दांव खेलने के माहिर हैं। बीते साल के आखिरी महीनों में अचानक खबर आई कि बॉलीवुड के दो दिग्गज खानों सलमान और आमिर में जंग छिड़ गई है। वजह थी दोनों की आने आगामी फिल्में 'सुल्तान और दंगल'।
विज्ञापन


खबर थी कि आमिर ने एक पार्टी के दौरान सलमान को बोला, 'आपको अपनी फिल्म के कंटेंट की चिंता की जरूरत नहीं है। आपका नाम ही काफी है।' इसके बाद दोनों में कुछ दिनों तकरार चलती रही। फिलहाल दोनों ने उदासीन रवैया अपना लिया है।
विज्ञापन


आमिर का सीधा सा मतलब था कि सलमान को उसी वक्त ऐसी फिल्म नहीं लेकर आनी चाहिए थी, जब उसी विषय पर आमिर पहले से ही फिल्म कर रहे हैं। लेकिन सलमान को यह बात पसंद नहीं आई। अब सलमान अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। बीते कल उनकी फिल्म का एक टीजर आया है, जो अब तक 30 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुत उम्मीद है कि जल्द ही आमिर अपनी फिल्म से संबंधित कोई सामग्री लेकर आएं। क्योंकि आप ध्यान से पिछले छह-आठ महीनों का ट्रेंड देखें तो हर बार जब 'सुल्तान' की किसी वजह से चर्चा होने लगती है, तभी 'दंगल' की कोई बात छेड़ दी जाती है। इसका उल्टा भी उतना ही सच है। अगर 'दंगल' की चर्चा पहले शुरू होती है तो 'सुल्तान' को लेकर कोई सिगूफा छोड़ दिया जाता है।

यशराज बैनर की 'सुल्तान' इस साल ईद के मौके पर 6 जुलाई पर रिलीज के लिए तैयार है। अभी तक आमिर खान की फिल्‍म के लिए क्रिसमस यानि 25 दिसंबर की तारीख तय मानी जा रही है। लेकिन अंदरखाने चर्चा है कि उसी विषय पर सलमान लोगों की तारीफ लूट चुके होतें हैं, तो दोबारा लोग उसमें दिलचस्पी दिखाएंगे या नहीं! ऐसे में दंगल के लिए भी सुल्तान के आसपास की कोई तारीख देखी जा रही है। आगे पढ़िए, दो खानों की जंग कैसे चलती है?

आमिर-सलमान दोनों ने शरीर पर की है मेहनत

Sultan vs Dangal: who will win the game?
दंगल बनाम सुल्तान
आमिर खान साल 2014 के क्रिसमस के मौके पर 'पीके' लेकर आए थे। तब उन्हें जबर्दस्त सफलता मिली थी। लेकिन उसके बाद से वह दो सालों से एक ही फिल्‍म पर काम कर रहे हैं। दूसरी तरफ अपनी पिछली फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' से अपेक्षित सफलता न पा सके सलमान खान अपनी अगली फिल्म पर पूरी ताकत झोंके हुए हैं।

सलमान खान की खासीयत रही है वह कभी अपनी फिल्म के ‌लिए अपने लुक साथ ज्यादा प्रयोग नहीं करते हैं। दंबंग में उन्हें मूछों में दिखना था तो उन्होंने नकली मुछों से काम चला लिया था। 'प्रेम रतन धन पायो' के दौरान भी उन्होंने ऐसा ही किया। लेकिन पहली बार सलमान ने अपनी फिल्म के लिए असल में मूछें उगाईं और शरीर को भी पहलवान के माफिक ढाला।
 


दूसरी तरफ अपने किरदारों के लिए हर बार अपने शरीर के साथ प्रयोग करने वाले आमिर खान ने तो अपना पूरा ढांचा ही बदल दिया। आमिर खान ने 35 कीलो तक वजन बढ़ा लिया। बात यहां तक पहुंच गई कि उन्हें इस वजन की वजह से कुछ बीमारियों का भी सामना करना पड़ा। आमिर यह कदम खूब चर्चा में रहा। उनकी मोटापे वाली तस्वीरें वायरल हुईं।

जब बात कुश्ती के दांव-पेंच सीखने की आई तो सलमान को दुनिया के सबसे अव्वल पहलवानों की पूरी सूची उपलब्‍ध करा दी गई। चूंकि फिल्म यशराज बैनर की है तो पैसों की वजह से फिल्म के निर्माण में कोई कसर नहीं रह जाएगी। वहीं दूसरी ओर जब आमिर ने अपने दांव पेंच को असल भारतीय टच देने के लिए छह महीने लगा दिए। चूंकि उनकी फिल्म मशहूर हरियाणवी पहलवान महावीर की जिंदगी पर आधारित इसलिए उन्होंन हरियाणा के ही पहलवान से सीखा।

एक ही तरह की है दोनों फिल्मों की कहानी

Sultan vs Dangal: who will win the game?
सलमान खान की फिल्‍म की कहानी एक पहलवान की जिंदगी पर है। फिल्म की खास बात ये है कि सलमान फिल्म के अंत में अपने बेटे से ही दो-दो हाथ करते नजर आएंगे। रिंग में उनका मुकाबला उनके बेटे से ही होगा। साथ ही फिल्म के फ्लैशबैक में लंबा चलने की बात भी सामने आ रही है।



आमिर खान की फिल्‍म हरियाणा के पहलवान महावीर की बयोपिक है। यह गीता-बबीता और महावीर पहलवान की संघर्ष कथा पर आधारित है। भिवानी जिले के बलाली गांव के नामी पहलवान महावीर की बेटियां एक बार अखाड़े में विजयी होकर उभरीं तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। इन बेटियों और पिता की सक्सेस स्टोरी पर बन रही है 'दंगल'।

करीब 15 साल पहले कुश्ती के जुनून से सराबोर महावीर ने अपनी बेटियों में अपने इस जुनून को भरना चाहा तो उन्हें हर ओर विरोध का सामना करना पड़ा। लेकिन उनकी जिद और बेटियों के हौसले ने गांव व इलाके का ऐसा माहौल बदला कि अकेले बलाली गांव में 15-20 लड़कियां हर रोज अखाड़े में महावीर पहलवान से दांव-पेच सीख रही हैं, वह भी मां-बाप व गांव की सहमति से।

गीता और बबीता के कोच खुद महावीर ही हैं। उसके कुनबे में महिला पहलवानों की संख्या दो से बढ़कर छह हो गई है। इनमें चार बेटियां (गीता, बबीता, ऋतु और संगीता) महावीर की हैं और दो (विनेस व प्रियंका) उनके छोटे भाई की। वर्ष 2003 में केवल 13 साल की उम्र में गीता के एशियन कैडेट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के बाद मानो प्रदेश में कुश्ती में ‘बूम’ आ गया।

छह पहलवान बहनों में सबसे बड़ी गीता को अर्जुन अवार्ड मिल चुका है और बबीता इस बार कतार में हैं। कुश्ती फेडरेशन की लिस्ट में बबीता का नाम है। बबीता को अर्जुन अवार्ड मिला तो देश में संभवतया यह पहला परिवार होगा, जिसमें दो-दो महिला अर्जुन अवार्डी होंगी। गीता कुश्ती में पहली ओलंपिक क्वालीफायर पहलवान हैं। 

वर्ष 2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम में गीता ने गोल्ड तो बबीता ने सिल्वर मेडल जीता। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम में बबीता ने गोल्ड जीता। इसी महीने दोहा में हुई एशियन चैंपियनशिप में गीता ने ब्रॉज और विनेस ने सिल्वर मेडल जीता। पिछले साल इंचियोन में हुए एशियन गेम में विनेस ने ब्रॉज मेडल जीता था।

जूनियर में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अखाड़ों में ऋतु, प्रियंका व संगीता जलवा दिखा चुकी हैं।  भिवानी के राजीव गांधी गवर्नमेंट कॉलेज से गीता, बबीता और प्रियंका बीए कर चुकी हैं। ऋतु झोझूकलां स्थित गवर्नमेंट कॉलेज से बीए पास हैं तो इसी कॉलेज में विनेस थर्ड ईयर और संगीता सेकेंड ईयर में पढ़ रही हैं। आमिर फिल्म इसी कहानी को पर्दे पर जीवंत करेगी। अब इसके प्रचार के तरीकों पर डालिए एक नजर।
 

दोनों के प्रचार के तरीके एक जैसे

Sultan vs Dangal: who will win the game?
दंगल बनाम सुल्तान
कहानी के बाद दोनों फिल्मों के प्रचार के दोनों खान जो तरीके अपना रहे हैं, वह भी एक जैसे हैं। दोनों सोशल मीडिया के जरिए ‌अपनी फ‌िल्मों के पोस्टर टीजर जारी कर रहे हैं। बीच-बीच में फिल्मों लेकर समाचार बनाए या बनवाए जाते हैं, जिनमें दोनों ही बराबर हैं।

शुरुआती दिनों में 'दंगल' के लिए आमिर खान की टीम ने गीता और बबीता के किरदार के लिए ऐक्टर चुनने के लिए 21,000 लड़कियों का ऑडिशन कर डाला। इसको लेकर खूब चर्चा मिली।



कुछ दिनों बाद सुल्तान के एक दृश्य की शूटिंग के लिए सलमान को थप्पड़ मारा, तो इसको लेकर खूब चर्चाएं दौड़ीं। यही नहीं सुल्तान की शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं। इनका भी खूब मामला गर्माया। खुद सलमान ने भी इस पर बयान दिया।



इस पर आमिर खान की इन दिनों उनके फिर से करीब 35 किलो वजन घटाने की खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने अपना वह चार्ट तक जारी कर दिया है, जिसको अपनाकर वह अपना वजन घटा रहे हैं।



बीच-बीच में सलमान खान की पूरी टीम फिल्म से संबं‌धित तस्वीरें जारी करती रहती है। आमिर की टीम ने अभी पूरा दारोमदार आमिर को दे रखा है। वह फिलहाल प्रचार का जरिया अपने बढ़ाए हुए वजन को कम करने को बना रखा है।



अब आने वाले महीनों में यह पता लब जाएगा कि कौन सा खान पहलवान बाजी मार लेगा?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed