{"_id":"5b0446ac4f1c1be9408b71c4","slug":"suhana-khan-turns-18-years-mom-gauri-khan-share-picture","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 की हुई सुहाना खान, मां ने साझा की तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
18 की हुई सुहाना खान, मां ने साझा की तस्वीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 23 May 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
suhana khan
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान का मंगलवार को जन्मदिन था। बेटी के 18 साल की होने पर मां गौरी खान ने बॉलीवुड में एक शानदार पार्टी दी। साथ ही फैंस के साथ भी इस खुशी को बांटा। सोशल मीडिया पर गौरी ने सुहाना की बचपन और ताजा तस्वीर शेयर की।
विज्ञापन
इस तस्वीर में क्रीम रंग की खूबसूरत ड्रेस में सुहाना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। गौरी ने तस्वीर पोस्ट करते हुए निर्देशक करन जौहर का विशेष तौर पर शुक्रिया अदा किया। कहा जा रहा है कि सुहाना के 18वें जन्मदिन को खास बनाने के लिए करन ने गौरी का हाथ बटाया। शाहरुख खान के तीन बच्चे हैं। आर्यन सभी से बड़े हैं। वे भी अपना 21वां जन्मदिन इस साल नवंबर में मनाएंगे।
विज्ञापन
वहीं सबसे छोटे अबराम भी जल्द पांच साल के हो जाएंगे। बात की जाए सुहाना की तो वह बॉलीवुड में ही अपना करिअर बनाना चाहती हैं। कुछ दिनों पहले उन्हें करन जौहर के ऑफिस में भी जाते हुए देखा गया था। उसके बाद सुहाना के फोटोशूट की कई तस्वीरें भी सामने आईं। माना जा रहा है कि सुहाना भी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं।
विज्ञापन