फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Suhana Khan is worried and sick after Aryan Khan's arrest, taking hourly updates from Shah Rukh Khan-Gauri Khan

Aaryan Khan Case: भाई की गिरफ्तारी के बाद से सुहाना खान बीमार, शाहरुख-गौरी से हर घंटे ले रही अपडेट

Wed, 13 Oct 2021 04:42 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 13 Oct 2021 04:42 PM IST
सार

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद बहन सुहाना खान की बुरी हालत है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुहाना अपने भाई आर्यन खान के बारे में पिता शाहरुख और मां गौरी खान से पल-पल की अपडेट ले रही हैं।

विज्ञापन
Suhana Khan is worried and sick after Aryan Khan's arrest, taking hourly updates from Shah Rukh Khan-Gauri Khan
सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद बहन सुहाना खान की बुरी हालत है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुहाना अपने भाई आर्यन खान के बारे में पिता शाहरुख और मां गौरी खान से पल-पल की अपडेट ले रही हैं। बताया जा रहा है कि सुहाना भाई को लेकर बेहद परेशान हैं और उसके बारे में पूछती रहती हैं। यह भी कहा जा रहा है कि सुहाना खान हर घंटे मां गौरी खान को फोन कर भाई आर्यन खान का हाल जान रही हैं।

विज्ञापन


उन्हें पिता शाहरुख खान की भी चिंता सता रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, जब से सुहाना को पता चला है कि भाई की गिरफ्तारी के बाद पिता शाहरुख खान न ही सो पा रहे हैं और न ही ठीक से खा पा रहे हैं,  वह और भी ज्यादा चिंतित हो उठी हैं। सुहाना ने पिता शाहरुख खान से भारत आने की अनुमति भी मांगी है। हालांकि, शाहरुख नहीं चाहते कि वह अभी वापस लौटे। खबरों में यह भी दावा किया जा रहा है कि  आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद सुहाना बीमार हो गई हैं। उन्हें भाई को लेकर बहुत फिक्र हो रही है। यह भी कहा जा रहा है कि जैसे ही सुहाना खान को भाई आर्यन खान की गिरफ्तारी की बात पता चली थी, वह फौरन विमान पड़कर भारत लौटना चाहती थीं।
विज्ञापन


 

हालांकि, शाहरुख और गौरी ने फैसला किया कि अभी सुहाना को वापस मुंबई नहीं लौटना चाहिए। गौरतलब है कि जब से शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का ड्रग केस में नाम आया है, तब से पूरा परिवार ही परेशान है। शाहरुख लगातार कोशिश कर रहे हैं कि उनके बेटे को जमानत मिल जाए। इसके लिए उन्होंने अपना वकील भी बदल दिया है। यह भी कहा जा रहा है कि शाहरुख और गौरी नहीं चाहते कि इसका असर छोटे बेटे अबराम की दिनचर्या पर पड़े,  क्योंकि वह यह सब समझने के लिए बहुत छोटा है। इस घटना से खान परिवार का हर कोई सदस्य परेशान है। वहीं, फिल्म इंडस्ट्री से शाहरुख खान को सपोर्ट मिल रहा है। कई हस्तियां उनके पक्ष में आ खड़ी हुई हैं और कह रही है कि आर्यन खान को शाहरुख का बेटा होने के कारण टारगेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed