थ्रोबैक: जब सुहाना खान ने रातभर दोस्तों संग की थी मस्ती, सामने आईं अनदेखी तस्वीरें
- सुहाना खान को याद कर रहीं उनकी दोस्त रैना
- सुहाना की दोस्त ने साझा कीं पुरानी तस्वीरें
- अनदेखी तस्वीरों पर यूजर्स कर रहे कमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के किंग खान की बेटी सुहाना खान अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर वो ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती हैं। सुहाना अपने दोस्तों के साथ बहुत मस्ती करती हैं और ये बात उनकी तस्वीरों से साफ पता चलती हैं। अक्सर सुहाना पार्टी की तस्वीरें साझा करती हैं जिसमें उनके दोस्त भी नजर आते हैं। अब हाल ही में सुहाना की दोस्त रैना सोमन ने इंस्टाग्राम पर ऐसे ही एक पार्टी की तस्वीरें साझा की हैं।
सामने आई सुहाना की अनदेखी तस्वीरें
इन तस्वीरों में रात में सुहाना खान को दोस्त के साथ घूमते हुए देखा जा सकता है। रैना ने जो दो तस्वीरें साझा की हैं उसमें एक फोटो में उन्होंने सुहाना का हाथ पकड़ा है वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों कैमरे से मुंह छिपाती नजर आ रही हैं। हालांकि ये थ्रोबैक तस्वीरें हैं और रैना सुहाना को याद कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर उन दिनों की तस्वीरें साझा कीं है जब दोनों रात भर पार्टी करती थीं। इस तस्वीर में दोनों सहेलिया ऐसी ही किसी पार्टी से लौटती नजर आ रही हैं। सुहाना खान ने काले रंग का कोट और जंप सूट पहना हुआ है। इन तस्वीरों में सुहाना काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं।
रैना ने जो दो तस्वीरें साझा की हैं उसमें से एक तस्वीर ब्लर है तो वहीं दूसरी साफ है। इसके साथ उन्होंने लिखा है- बहुत दूर हो। उनकी इस तस्वीर पर सुहाना और रैना की दोस्त पालमेर वेल्स ने लिखा- ये रात मजेदार थी। वहीं सुहाना ने रोने वाला इमोजी पोस्ट करते हुए लिखा- मुझे भी याद आ रही, बस करो। हाल ही में सुहाना ने कुछ तस्वीरें साझा कीं थीं जिसमें वो टॉप और लैदर पैंट पहने नजर आ रही हैं और शानदार पोज दे रही हैं। उनकी इन तस्वीरों को फैंस के साथ साथ सेलेब्स ने भी काफी पसंद किया था।
बता दें कि शाहरुख और गौरी की लाडली सुहाना इन दिनों न्यूयॉर्क में फिल्म मेंकिंग और अभिनय का कोर्स कर रही हैं। वो भी अपने पिता शाहरुख की तरह फिल्मों में ही काम करना चाहती हैं। इस बारे में बात करते हुए शाहरुख ने कहा था कि ये उनके बच्चों पर निर्भर करता है कि वो क्या बनना चाहते हैं। वो अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कोई भी करियर बनाने के लिए आजाद हैं। ऐसे में बहुत से फैंस सुहाना के बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं।