सिनेमाकॉन में विद्युत जामवाल ने किया गायत्री मंत्र का जाप, ‘स्ट्रीट फाइटर’ के ट्रेलर लॉन्च का अनुभव किया साझा
Vidyut Jammwal chants Gayatri Mantra at Cinemacon: बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल अपनी पहली इंटरनेशनल फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ का ट्रेलर लॉन्च करने के लिए सिनेमाकॉन इवेंट में पहुंचे थे। इस मौके पर अभिनेता ने गायत्री मंत्र का जाप किया। इस अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा भी किया है।
विस्तार
सिनेमाकॉन 2026 इवेंट में विद्युत जामवाल ने गायत्री मंत्र का जाप किया। इसके अलावा फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ की कास्ट के साथ मिलकर ट्रेलर लॉन्च भी किया। इवेंट का एक वीडियो विद्युत ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। अपने एक्सपीरियंस को फैंस के साथ शेयर किया है।
विद्युत जामवाल ने इवेंट को लेकर क्या कहा?
विद्युत जामवाल ने इंस्टाग्राम पर सिनेमाकॉन 2026 इवेंट के एक्सपीरियंस के बारे में कहा, ‘कुछ ऐसे निजी पड़ाव होते हैं, जो मुझे एक गहरे उद्देश्य का अहसास कराते हैं। ऐसे पल जो मुझे जमीन से जोड़े रखते हैं। याद दिलाते हैं कि मैं कौन हूं। ऐसा ही एक पल तब आया जब मुझे लास वेगास के सिनेमाकॉन में गायत्री मंत्र का जाप करने का सम्मान मिला। उस मंत्र ने वहां एक ठहराव ला दिया। शांति और सुकून की एक लहर पैदा कर दी। मैंने कमरे में मौजूद हर व्यक्ति के साथ एक गहरा, अनकहा जुड़ाव महसूस किया। शब्दों से परे, भाषा से परे, हम सभी एक सूत्र में बंधे हुए थे।’
विज्ञापन विज्ञापन
विद्युत जामवाल हॉलीवुड डेब्यू को लेकर उत्साहित
‘स्ट्रीट फाइटर’ से विद्युत जामवाल अपना हॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। वो फिल्म में धल्सिम का किरदार निभा रहे हैं। बाल्ड लुक और शरीर पर बने टैटू विद्युत के लुक को और भी आकर्षक बना रहे हैं। ट्रेलर लॉन्च के दौरान विद्युत ने फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि स्ट्रीट फाइटर की शूटिंग के दौरान उनकी मां को हमेशा चिंता रहती थी कि कहीं उन्हें चोट न लग जाए। वह उनका इंतजार करती रहती थीं।