फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   still from farhan akhtar upcoming lucknow central new song rangdaari leaked

फिल्म 'लखनऊ सेंट्रल' का फोटो लीक, अंधेरे में ये क्या कर रहे हैं फरहान ?

Wed, 23 Aug 2017 08:47 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Wed, 23 Aug 2017 08:47 AM IST
विज्ञापन
still from farhan akhtar upcoming lucknow central new song rangdaari leaked
फरहान अख्तर
फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म 'लखनऊ सेंट्रल' का सभी काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल वो इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए मेकर्स इस फिल्म के पोस्टर्स और गानें रिलीज कर रहे हैं। 
विज्ञापन


जल्द ही फिल्म का एक और गाना 'रंगदारी' रिलीज किया जाने वाला है। इस गाने की रिलीज से पहले ही बताया जा रहा है कि गाने से फरहान खान का एक फोटो लीक हो गया है। 
विज्ञापन




इस फोटो में रात का समय है और फरहान अख्तर लाइट की रोशनी में कुछ लिखते नजर आ रहे हैं। साथ ही वो दुनिया से बेखबर भी दिख रहे हैं। आपको बताते चले कि 'रंगदारी' गाना अरिजीत सिंह ने गाया है। वहीं फिल्म की बात करें तो इसमें फरहान लीड रोल में नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- फरहान अख्तर की फिल्म 'लखनऊ सेंट्रल' का गाना 'मीर-ए-कारवां' रिलीज

बताया जा रहा है कि  फिल्म में फरहान भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी के फैन के रूप में नजर आने वाले हैं। फरहान अख्तर के अलावा फिल्म में रोनित रॉय, पंजाबी स्‍टार गिप्‍पी ग्रेवाल, राजेश शर्मा और रवि किशन भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को रंजीत तिवारी और निखिल आडवानी ने साथ मिलकर डायरेक्ट किया हैं। फिल्म 15 सितंबर को रिलीज होने वाली है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed