{"_id":"5e8c26158ebc3e774e112b04","slug":"star-india-cuts-its-employees-salaries-by-up-to-30-percent-due-to-coronavirus-impact","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का जेबों पर असर शुरू, स्टार इंडिया ने कर दी अपने कर्मचारियों के वेतन में 30 फीसदी तक की कटौती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोरोना का जेबों पर असर शुरू, स्टार इंडिया ने कर दी अपने कर्मचारियों के वेतन में 30 फीसदी तक की कटौती
Tue, 07 Apr 2020 12:35 PM IST
प्रतीक्षा राणावत
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Tue, 07 Apr 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
Star Plus
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो केंद्र की मोदी सरकार ने सभी उद्योगों को सलाह दी है कि वे कोरोना संकट काल के दौरान अपने कर्मचारियों के वेतन में कटौती न करें, लेकिन सोमवार को जनप्रतिनिधियों के वेतन में कटौती की खबर सामने आने के बाद सब इसी रास्ते चल पड़े हैं। फिल्म इंडस्ट्री में ये कटौतियां पद के हिसाब से हो रही हैं, यानी जो जितना ज्यादा सीनियर है, उसकी सैलरी उतनी ही ज्यादा कट रही है। एकता कपूर ने अपना अगले साल का वेतन शून्य कर लिया है। स्टार इंडिया ने भी अपने कर्मचारियों के वेतन में 30 फीसदी तक की कटौती कर दी है।
विज्ञापन
भारत सरकार ने कोरोना वायरस की वजह से देशभर में लॉकडाउन की घोषणा करने के साथ सभी कंपनियों के मालिकों से गुजारिश की थी, कि वे अपने यहां काम करने वाले किसी भी कर्मचारी का वेतन ना काटें। लेकिन कुछ कंपनियों और उनके मालिकों ने इस गुजारिश को बहुत ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया है। स्टार इंडिया ने एक ईमेल जारी करके अपने कर्मचारियों के वेतनमान से 20 फीसदी तक कटौती करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
स्टार इंडिया का पिछले साल डिज्नी के साथ विलय हो चुका है। डिज्नी के चेयरमैन बॉब इगर ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब पूरी दुनिया कोरोना जैसी महामारी से जूझ रही है। स्टार इंडिया के एक कर्मचारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि डिज्नी इंडिया और स्टार इंडिया के चेयरमैन उदय शंकर ने इस बाबत सभी कर्मचारियों को मेल किया है। इस ई-मेल में एशिया पेसिफिक के सभी सीनियर कर्मचारियों को खुद स्वैच्छिक तौर पर वेतनमान में कटौती करने की गुजारिश की है। जब तक लॉकडाउन खत्म नहीं हो जाता, तब तक कार्यकारी उपाध्यक्ष के वेतन से 30 फीसदी, वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष के वेतन में से क्रमशः 25 और 20 फीसदी कटौती करने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन