{"_id":"58be90c84f1c1b7016dc446e","slug":"srk-ranbir-to-act-in-karan-johar-s-next","type":"story","status":"publish","title_hn":"करण की अगली फिल्म में साथ दिख सकते हैं शाहरुख और रणबीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करण की अगली फिल्म में साथ दिख सकते हैं शाहरुख और रणबीर
amarujala.com {presented by: Abhishek}
Updated Tue, 07 Mar 2017 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर की अगली निर्देशित फिल्म में शाहरुख खान और रणबीर कपूर संग नजर आ सकते हैं। खबरें चर्चा में हैं कि करण जल्द ही शाहरुख और रणबीर को लेकर एक फिल्म शुरू करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
रणबीर कपूर ने करण जौहर के साथ एक बार फिर काम करने के लिए फिल्म साइन की है। इससे पहले दोनों ने 'ऐ दिल है मुश्किल' में संग काम किया था। इस फिल्म की बदौलत करण 100 करोड़ कमाने वाली फिल्मों के क्लब में शामिल हो सके थे।
विज्ञापन
डेक्कन क्रोनिकल की खबर के मुताबिक इस फिल्म में दो भाईयों को एक ही लड़की से प्यार हो जाता है और उन दोनों का किरदार शाहरुख और रणबीर निभाएंगे। ऐसी भी खबरें है कि इस फिल्म में दीपिका और कैटरीना को लीड रोल में लिया जा सकता है। हालांकि फिल्ममेकर की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन