{"_id":"5a939f3b4f1c1b387b8b8a00","slug":"sridevi-s-dead-body-picture-going-viral-here-are-real-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी की डेड बॉडी की पहली तस्वीर का वायरल सच आया सामने, नहीं होगा यकीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी की डेड बॉडी की पहली तस्वीर का वायरल सच आया सामने, नहीं होगा यकीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Feb 2018 06:54 PM IST
विज्ञापन
दुबई में श्रीदेवी की हुई अचानक मौत के बाद सोमवार को उनका पार्थिव शरीर मुंबई लाया जाएगा। हर किसी को उनके पार्थिव शरीर का इंतजार है। इस बीच रविवार से ही उनके शव की पहली तस्वीर सामने आ रही है। इंटरनेट पर वायरल हो रहीं श्रीदेवी की ये तस्वीरें उनके फैंस को रुला सकती हैं। फैंस कल से ही इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। मगर सफेद कपड़ों में लिपटी लाश क्या वाकई श्रीदेवी की है?
अगर आपने भी इंटरनेट पर श्रीदेवी की इन तस्वीरों को देखा हो तो ठहरिए क्यों हम जो आपको बताने जा रहे हैं, उसे सुन आपको और धक्का लगने वाला है। श्रीदेवी के नाम पर वायरल हो रही ये फोटो किसी और की है। अब तक श्रीदेवी की अंतिम तस्वीरें मीडिया में सामने नहीं आ पाई हैं। श्रीदेवी का निधन दुबई के Emirates Towers होटल में 11 बजे हुआ था। हार्ट अटैक आने के बाद वो बाथरूम में बेहोश होकर गिर गई थीं।
SRIDEVI DEAD BODY....#RIPSridevi Garu....There will never be anyone like you ever again.... pic.twitter.com/cdclQFJx4L
— VAMSIKRISHNA (@VAMSIGOUDCHIKKA) February 25, 2018
इसके बाद उन्हें दुबई के राशिद हॉस्पिटल ले जाया गया। इस बारे में होटल स्टाफ ने कुछ भी कहने से मना कर दिया था। दुबई पुलिस ने भी पूरे मामले की जांच करने के बाद ही शव उनके परिवारवालों को सौंपने की बात कही थीं। श्रीदेवी के हजारों फैंस दुबई में हैं।
#HappeningNow: Social workers waiting at the morgue for the body of #Bollywood actress, #Sridevi - https://t.co/1c7fpnl5Zm
— Khaleej Times (@khaleejtimes) February 25, 2018
Photo: Leslie Pableo | KT pic.twitter.com/qB9pk1Zspe
विज्ञापन
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके पति बोनी कपूर पहले शख्स थे जिन्होंने श्रीदेवी की लाश देखी। जिसके बाद उन्होंने बाथरूम में बेसुध पड़ी अपनी पत्नी को होटल स्टाफ की मदद से होश में लाने की नाकाम कोशिश भी की। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी।