फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sridevi and amitabh bachchan together in a film

फिर बन सकती है अमिताभ और श्रीदेवी की जोड़ी

Mon, 21 Jan 2013 01:07 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 21 Jan 2013 01:07 PM IST
विज्ञापन
Sridevi and amitabh bachchan together in a film

अभिनेत्री श्रीदेवी की वापसी फिल्म 'इंग्लिश-विंग्लिश' से हो गयी है। अब उनके प्रशंसकों को इस बात का इंतजार है कि उनकी अगली फिल्म कौन सी होगी। सुनने में आ रहा है कि श्रीदेवी की जोड़ी अमिताभ बच्चन के साथ बन सकती है। अमिताभ और श्रीदेवी पहले भी साथ काम कर चुके हैं।

विज्ञापन

 
कुछ दिनों से यह चर्चा बॉलीवुड गलियारों में है कि गौरी शिंदे एक फिल्म को निर्देशित करने वाली हैँ जिसमें वह श्रीदेवी के साथ अमिताभ बच्चन को लेना चाहती हैं। इस खबर के बाद एक खबर यह आयी कि 'पा' और 'चीनी कम' जैसी फिल्में बनाने वाले आर बाल्की अमिताभ और श्रीदेवी को लेकर एक लव स्टोरी बनाना चाहते हैं। सूत्रों की माने तो खुद अमिताभ ने भी इस पर मंजूरी जताई है। श्रीदेवी भी यह किरदार निभाने के लिए उत्सुक हैं। इधर बाल्की ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि मैं एक स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं। मेरी इस नयी फिल्म में श्रीदेवी और अमिताभ बच्चन काम कर सकते हैं। यानी कि बात पक्की है। यदि फिल्म बनती है तो आर बाल्की के साथ श्रीदेवी की यह पहली फिल्म होगी जबकि अमिताभ की यह उनके तीसरी फिल्म होगी। अमिताभ उनके साथ 'चीनी कम' और 'पा' फिल्में कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed