फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sreelekha Mitra allegations come in the wake of the untimely demise of actor Sushant Singh Rajput

बंगाली अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा ने साझा किए अन्याय के किस्से, कहा- 'मुझे भी फिल्म से निकाला गया'

Sat, 20 Jun 2020 06:19 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 20 Jun 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
Sreelekha Mitra allegations come in the wake of the untimely demise of actor Sushant Singh Rajput
श्रीलेखा मित्रा - फोटो : ट्विटर

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आत्महत्या के बाद से ही बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मुद्दा गरमा गया है। सुशांत के फैंस भाई- भतीजावाद के खिलाफ ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्स यह अंदेशा जता चुके हैं कि सुशांत को इंडस्ट्री में फैला नेपोटिज्म ले डूबा। 

विज्ञापन


इस बीच बंगाली अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा ने दावा किया है कि बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में पावर प्ले के चलते उन्हें कई असफलताओं का सामना करना पड़ा। अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए एक वीडियो में, मित्रा ने दावा किया कि 90 और 2000 के दशक की शुरुआत में उन्हें एक सुपरस्टार के कहने पर लीड रोल से हटा दिया गया।
विज्ञापन


मित्रा ने कहा, मुझे लीड हीरो की बहन की भूमिका निभाने के लिए कहा गया जबकि मेरे अंदर फीमेल लीड वाली भूमिका निभाने के सभी गुण थे। मित्रा ने दावा किया कि उन्हें जिस फिल्म से बाहर किया गया उसके लीड एक्टर दरअसल किसी और हीरोइन के साथ काम करना चाहते थे। मित्रा को Kaantatar, Hotath Bristi, Aschorjo Prodip जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


44 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि वह नकारात्मकता से जूझ रही हैं और उन्होंने हार नहीं मानने की पूरी कोशिश की है। मेरे सामने मुश्किल समय आया लेकिन मैंने हार नहीं मानी। मैं कई सालों से अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर रहा हूं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed