फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   special interview of supreme court lawyer RK Ruhil over Sushant Singh Rajput death case

सुशांत की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट के वकील आरके रुहिल ने अमर उजाला से की खास बातचीत, बताए ये कानूनी पहलू

Thu, 30 Jul 2020 04:37 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 30 Jul 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
special interview of supreme court lawyer RK Ruhil over Sushant Singh Rajput death case
आरके रुहिल - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इन दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने पिछले महीने आत्महत्या कर ली थी। हालांकि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने अपने बेटी की गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ गंभीर धारों के तहत एफआईआर दर्ज करवाई है। जिसमें उन्होंने रिया चक्रवर्ती पर कई आरोप लगाए हैं। इस मामले के कानूनी पहलू को समझने के लिए अमर उजाला ने सुप्रीम कोर्ट के वकील आरके रुहिल ने खास बातचीत की। 

विज्ञापन


बातचीत के दौरान आरके रुहिल ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में पुलिस जांच से लेकर उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित रिया चक्रवर्ती के तहत होने वाली कार्रवाई के बारे में बात की। आरके रुहिल ने बताया कि अगर रिया चक्रवर्ती का जुर्म सामने आता है कि उन्होंने ज्यादा से ज्यादा 10 साल की सजा हो सकती है। अभिनेत्री और उनके परिवार के खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने आईपीसी की धारा 341, 342, 380, 406, 420, 306 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरके रुहिल ने इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत की गर्दन के निशान को लेकर भी अपना राय रखी। 
विज्ञापन


दरअसल भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत को आत्महत्या नहीं बल्कि मर्डर बताया है। उन्होंने एक चिट्ठी में अभिनेता की मौत को लेकर 26 बिदुंओं का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी गर्दन पर फांसी के फंदे के नहीं बल्कि किसी तरह के बेल्ट के निशान थे। आरके रुहिल  भी उनकी इस बात पर सहमत होते हुए कहते हैं इस बारे में दोबारा जांच होनी चाहिए क्योंकि उनकी गर्दन पर कपड़े के फांसी के फंदे के निशान नहीं हैं। साथ ही आरके रुहिल ने सुशांत सिंह राजपूत के घर में मौजूद नौकर सहित अन्य सदस्यों से दोबारा पूछताछ करने की बात भी कही है। इसके अलावा आरके रुहिल ने इस मामले में और भी अन्य कानूनी पहलू पर बात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पढ़ें: बाहरी भीतरी के झगड़े के बीच दीपक डोबरियाल ने उठाया ये बड़ा सवाल, देखिए ये पोस्टर और बताइए कहां है वो!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed