{"_id":"5b702c6142c79256c41d40e6","slug":"south-superstar-vikram-son-dhruv-rams-car-into-standing-autos","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुपरस्टार के बेटे ने सड़क किनारे खड़ी ऑटो को मारी टक्कर, ड्राइवर अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुपरस्टार के बेटे ने सड़क किनारे खड़ी ऑटो को मारी टक्कर, ड्राइवर अस्पताल में भर्ती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 12 Aug 2018 06:18 PM IST
विज्ञापन
ध्रुव
साउथ के सुपरस्टार विक्रम के बेटे ने सड़क किनारे खड़े ऑटो रिक्शा को कार से टक्कर मार दी । इस हादसे में ड्राइवर के घायल होने की खबर है । पुलिस ने ध्रुव के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया था । कुछ देर बाद ध्रुव को जमानत मिल गई ।
विज्ञापन
मुंबई मिर की रिपोर्ट के मुताबिक, ध्रुव सुबह अपने तीन दोस्तों के साथ घर लौट रहे थे । इसी दौरान चेन्नई के टेयनमपेट एरिया में उन्होंने गाड़ी से अपना कंट्रोल खो दिया और कार ऑटो से जा टकराई । इस हादसे में कार और ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
Actor #vikram's son #DhruvVikram detained and released on bail for ramming into an auto allegedly under the influence of alcohol. 4 injured in the incident and his friends ran when being interrogated by police at the spot. pic.twitter.com/mDyC3350J0
— MUGILAN CHANDRAKUMAR (@Mugilan__C) August 12, 2018
विज्ञापन
ऑटो चालक कमलेश को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है । पुलिस ने ध्रुव और उनके दोस्तों से पूछताछ करने की कोशिश की तो उन्होंन कुछ नहीं बताया । साथ ही पुलिस से बहस भी की । इस घटना को विक्रम के मैनेजर ने कंफर्म किया है ।
विक्रम के मैनेजर ने कहा, 'ये एक्सीडेंट एक्टर की लापरवाही के चलते हुआ है। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की है। वहीं, घायल ऑटो ड्राइवर अब ठीक है।' घटनास्थल का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक शख्स पुलिस की गाड़ी में बैठने से इंकार कर रहा है । साथ ही उसने भागने की कोशिश भी की ।
बता दें कि विक्रम के बेटे ध्रुव अगले साल साउथ फिल्मों में डेब्यू करने वाले हैं । ध्रुव की डेब्यू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का रीमेक है । फिल्म को मेकर बाला डायरेक्ट कर रहे हैं । ध्रुव के पिता विक्रम अब तक 40 फिल्मों में काम कर चुके हैं ।