साउथ सिनेमा: हाई कोर्ट के जज के बयान के खिलाफ फिर से कोर्ट में अपील करेंगे एक्टर विजय, ये है मामला
- मद्रास हाईकोर्ट ने एक्टर विजय पर लग्जरी कार आयात करने को लेकर लगाया जुर्माना
- कोर्ट के स्टेटमेंट से नाराज हुए विजय के फैंस
- कोर्ट के स्टेटमेंट के खिलाफ फिर से अपील करेंगे थलापति विजय
विस्तार
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार थलापति विजय पर मद्रास हाई कोर्ट ने मंगलवार को 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।विजय पर आरोप है कि उन्होंने साल 2012 में अपनी एक लग्जरी कार को लंदन से मंगवाया था, उस कार का उन्होंने कर (टैक्स) अदा नहीं किया जिसके चलते उन पर जुर्माना लगाया गया है। हालांकि हाई कोर्ट के जज ने विजय के खिलाफ ऐसा बयान दे दिया जिससे उनके फैंस भड़क गए। इसके बाद से फैंस लगातार अपने सुपरस्टार को समर्थन दिखा रहे हैं। अब ताजा खबर ये सामने आई है कि विजय ने हाई कोर्ट के न्यायधीश द्वारा दिए गए बयानों को चुनौती देने का फैसला किया है। उनके वकील कुमारसन ने मीडिया में इस स्टेटमेंट की पुष्टि की है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वो जुर्माने से बचने या कर छूट से बचने के लिए नहीं बल्कि एचसी जज द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयानों के खिलाफ कोर्ट में फिर से अपील करने जा रहे हैं।
ये है मामला
बता दें कि अभिनेता विजय ने साल 2012 में चेन्नई हाई कोर्ट में एक याचिका दायर कर यूके से आयतित एक कार पर 'प्रवेश कर' की मांग की थी। इस केस की सुनवाई कर रहे जज ए एम सुब्रमण्यम ने मंगवार को विजय की याचिका खारिज कर उन पर एक लाख का जुर्माना लगा दिया। इसके साथ ही उन्होंने आदेश दिया कि मुख्यमंत्री राहत कोष में दो हफ्ते के अंदर जुर्माना भरा जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि विजय को असल जिंदगी में भी हीरो बनना चाहिए जिससे उनके फैंस काफी नाराज हो गए।
दक्षिण सिनेमा में एक्टर विजय को सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक माना जाता है। उन्होंने साउथ सिनेमा में अब तक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने मास्टर, सरकार, थुपक्की, जिला जैसी कई फिल्मों में काम किया। वर्कफ्रंट की बात करें को विजय फिल्म 'बीस्ट' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म के निर्देशक नेल्स निर्माण सन पिक्चर्स द्वारा किया जा रहा है।