हेल्थ अपडेट: सर्जरी के बाद घर वापस लौंटे रजनीकांत, तीन दिन बाद मिली अस्पताल से छुट्टी
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को गुरुवार को चक्कर आने की वजह से चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 70 वर्षीय अभिनेता का हाल ही में कैरोटिड आर्टरी रिवास्कुलराइजेशन प्रक्रिया से इलाज किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को गुरुवार को चक्कर आने की वजह से चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 70 वर्षीय अभिनेता का हाल ही में कैरोटिड आर्टरी रिवास्कुलराइजेशन प्रक्रिया से इलाज किया गया। यह एक सर्जरी है जिसके जरिए मस्तिष्क में सामान्य रक्त प्रवाह को बहाल करने के लिए कैरोटिड धमनी के अंदर से क्लॉट को हटाया जाता है। जिसके बाद अब सुपरस्टार रजनीकांत को रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और वो अपने घर लौट आए हैं। दरअसल हाल ही में रजनीकांत के रूटीन चैकअप का हवाला देते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
रविवार को अस्पताल से मिली छुट्टी
रिपोर्ट्स के मुताबिक तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद रजनीकांत को रविवार रात को अस्पताल से छुट्टी मिल गई और अब वो अपने घर लौट आए हैं। रजनीकांत न सिर्फ साउथ के सुपरस्टार हैं बल्कि हिन्दी सिनेमा में भी उनके चाहने वाले बहुत लोग हैं ऐसे में जब रजनीकांत इस सर्जरी की प्रक्रिया से गुजर रहे थे तो उस दौरान हर कोई उनके जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहा था।
अभिनेता ने घर लौटने की प्रशंसकों को दी जानकारी
मीडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक जब रविवार को सुपरस्टार रजनीकांत को अस्पताल से छुट्टी मिली तो उन्होंने तुरंत चिंता करने वाले प्रशंसकों का अपनी बात पहुंचाई। रजनीकांत अब अपने घर में हैं और उन्हें एक गाड़ी से उतरते हुए देखा गया। सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने स्वास्थ्य की जानकारी अपने प्रशंसकों तक सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट करके अपने प्रशंसकों तक पहुंचाई।
Returned home 🙏 https://t.co/35VeiRDj7b
— Rajinikanth (@rajinikanth) October 31, 2021
स्वास्थ्य के लिए की गई प्रार्थना
जब रजनीकांत के तबीयत बिगड़ने की जानकारी प्रशंसकों तक पहुंची थी तो उनके फैन्स ने तमिलनाडु के मदुरै जिले के थिरुपंक्येंद्रम मुरुगन मंदिर में उनके जल्द ही स्वस्थ होने की कामना से एक खास पूजा की थी। प्रशंसकों ने 108 नारियल तोड़कर और "मन सोरू" (फर्श पर रखकर खाना) रस्म निभाकर विशेष पूजा की। इस पूजा में उनकी आगामी फिल्म अन्नात्थे की सफलता के लिए भी प्रार्थना शामिल थी।