{"_id":"61d711d14f2da84fe71da1f6","slug":"south-superstar-mahesh-babu-tests-positive-covid-19-and-appeal-to-the-people-by-sharing-the-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahesh babu Corona Positive: कोरोना की चपेट में आए साउथ सुपरस्टार महेश बाबू, पोस्ट शेयर कर लोगों से की ये अपील","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mahesh babu Corona Positive: कोरोना की चपेट में आए साउथ सुपरस्टार महेश बाबू, पोस्ट शेयर कर लोगों से की ये अपील
Thu, 06 Jan 2022 09:31 PM IST
कविता गोसाईंवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Thu, 06 Jan 2022 09:31 PM IST
सार
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अभिनेता ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लोगों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की बात कही है।
विज्ञापन
महेश बाबू
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कोरोना वायस ने एक बार फिर देशभर में लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। रोजाना हजारों की संख्या में लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं, जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े सितारे भी शामिल हैं। अब तक कई सेलेब्स कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिस वजह से सभी घर में क्वारंटाइन हैं। वहीं अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। ये जानकारी महेश बाबू ने सोशल मीडिया के जरिए अपने सभी फैंस को दी है। इस दौरान महेश बाबू ने सभी से कहा है कि जो लोग पिछले कुछ दिनों में उनसे मिले हैं वह सभी अपने टेस्ट करवा लें।
विज्ञापन
दरअसल, महेश बाबू ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। अभिनेता ने लिखा, ‘सभी आवश्यक सावधानी बरतने के बावजूद, मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मुझे हल्के हल्के लक्षण हैं। मैंने खुद को अपने घर में आइसोलेट कर लिया है और सभी मेडिकल गाइडलाइंस का पालन कर रहा हूं। मुझसे मिलने वाले सभी लोगों से मेरा अनुरोध है कि वह अपने टेस्ट करवाए और जिन्होंने वैक्सीन अब तक नहीं ली है वह वैक्सीन ले लें। ताकि हम लक्षण के साथ अस्पताल में भर्ती होने के जोखिम को कम कर सकें। कृपा कोरोना नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहे।'
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
महेश बाबू अपने परिवार के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए दुबई गए थे, जहां से वह सभी कुछ समय पहले ही लौटे हैं। भारत आने के बाद महेश बाबू ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया और वह इस टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए है। हालांकि, अब तक महेश बाबू के परिवार की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट सामने नहीं आई है, जिसमें थोड़ा समय लग सकता है।
पिछले साल जून में, महेश बाबू ने अपने फाउंडेशन और आंध्र अस्पताल के जरिए टीकाकरण अभियान चलाया था। ये अभियान लगभग सात दिनों तक चला था, जिसमें आंध्र प्रदेश के बुरिपलेम में लोगों को वैक्सीन दी गई थी। इस दौरान महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं।
