फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   south singer chinmayi sripada instagram account suspends after she complained on males sending her nude pictures

Chinmayi Sripada: साउथ सिंगर को अश्लील तस्वीरें भेज रहे थे आदमी, शिकायत पर इंस्टाग्राम ने सस्पेंड कर दिया उन्हीं का अकाउंट

Sat, 25 Jun 2022 01:12 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 25 Jun 2022 01:12 AM IST
सार

दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी सिंगर चिन्मयी श्रीपदा का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है, लेकिन इसके पीछे की वजह हैरान कर देने वाली है।

विज्ञापन
south singer chinmayi sripada instagram account suspends after she complained on males sending her nude pictures
चिन्मयी श्रीपदा - फोटो : Instagram/ chinmayisripaada

विस्तार

दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी सिंगर चिन्मयी श्रीपदा का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया  है। जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ समय से कुछ पुरुष यूजर्स के द्वारा उन्हें अश्लील तस्वीरें भेजी जा रही थीं। इस बारे में गायिका ने इंस्टाग्राम से संपर्क कर शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन इसके बाद उनका अकाउंट ही सस्पेंड कर दिया गया। यह जानकारी सामने आने के बाद उनके फैंस इंस्टाग्राम की नीतियों पर भी सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन


शिकायत करने पर सस्पेंड हुआ गायिका का ही अकाउंट
चिन्मयी श्रीपदा ने हाल ही में अपने जुड़वा बच्चों की तस्वीरें शेयर की थीं और इसके एक दिन बाद उनका अकाउंट बंद हो गया। फिलहाल गायिका का बैकअप अकाउंट बन गया है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है। गायिका ने अपने बैकअप इंस्टाग्राम अकाउंट से स्टोरी शेयर की और लिखा, 'आखिरकार मेरा अकाउंट रिमूव कर दिया है क्योंकि मैंने उनकी शिकायत की थी जो लोग मुझे अपने प्राइवेट पार्ट की तस्वीरें मैसेज करते थे'।
विज्ञापन


लोगों ने उठाए सवाल
चिन्मयी श्रीपदा के फैंस और दोस्तों ने उनका अकाउंट रिमूव करने को लेकर नाराजगी जाहिर की है। जिसके स्क्रीनशॉट उन्होंने अपनी स्टोरी से भी साझा किए हैं। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'इस तरह काम करता है इंस्टाग्राम! उस अकाउंट को डिलीट करें जिसने हजारों लोगों की मदद की और पितृसत्ता के खिलाफ आवाज उठाई और लाखों महिलाओं को आवाज दी, और सिर्फ इसलिए कि उसने कुछ गधों की शिकायत की थी! हां, गाली देने वालों का अभी भी Instagram में खाता हो सकता है और जो महिलाएं बोलती हैं वे नहीं कर सकतीं! हम कैसी दुनिया में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सामंथा रूथ जैसी बड़ी अभिनेत्रियों को दे चुकी हैं आवाज
बता दें कि सिंगर चिन्मयी श्रीपदा की तो उन्होंने साउथ इंडस्ट्री को कई हिट गाने देिए हैं और कई मशहूर अभिनेत्रियों को अपनी आवाज दे चुकी हैं। इनमें से खास तौर पर उन्हें साउथ की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा को आवाज देने के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed